Write a letter to your grandfather telling him that how you celebrated childrens day in your school. (IN HINDI)

PLEASE HELP ME EXPERTS

पता: ........

दिनांक: ..............

 

प्यारे दादाजी,

सादर प्रणाम!

बहुत दिनों से आपको पत्र लिखना चाह रहा था। परन्तु लिख नहीं पा रहा था। दादाजी पत्र लिखने का विशेष कारण यह है कि कल हमारे स्कूल में 14 नबंबर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। यह जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिवस है, जिसे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। दादाजी इस दिन हमारे विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सभी बच्चों ने इसमें भाग लिया था। मैंने राजस्थानी लोक नृत्य किया। हमारे विद्यालय में भागंडा, गढ़वाली, कथक इत्यादि लोकनृत्यों का आयोजन किया गया। हमारे समूह को इसमें द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय की ओर से हमें मिठाई, केक तथा समोसा दिया गया था। कई बच्चों ने खाने तथा सजाने के समान के स्टोल लगाए थे। यह दिन मेरे लिए यादगार था। हमने इसमें खूब मौज-मस्ती की। अब पत्र रखता हूँ। दादीजी को मेरा प्रणाम कहना। आपके पत्र की प्रतीक्षा रहेगी।

आपकी स्नेही पोता

राज

 

  • 4
What are you looking for?