Write a paragraph on football match in Hindi. Plz answer fast... Plzzz. Help me

मित्र!
हमारे कुछ मित्रों ने आपके प्रश्न का उत्तर दिया है। हम भी आपके प्रश्न के उत्तर में अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

हमारे विद्यालय में फुटबाल प्रतियोगिता हो रही है। आज हमारी विद्यालय की टीम और रामजस विद्यालय की टीम फुटबाल मैच में आमने सामने हैं। रामजस विद्यालय के खिलाड़ी फुटबाल खेलने में बहुत माहिर हैं। पिछले वर्ष उन्होंने ही यह प्रतियोगिता जीती थी। हमारे विद्यालय के खिलाड़ी भी कम नहीं हैं। मैच में हमारे खिलाडियों ने भी अपना हुनर दिखाया। हमारे गोलकीपर ने जम्प लगाकर 5 गोल बचाए। रामजस के खिलाडियों ने 3 गोल किए। हमारे खिलाडियों ने 6 गोल करके मैच को जीत लिया।

  • 0
फुटबॉल मैदान में दो टीमों के खिलाड़ियों द्वारा खेला जाने वाला आउटडोर खेल है। दोनों फुटबॉल टीमों में 11-11 खिलाड़ी होते हैं, जिसका अर्थ है कि, फुटबॉल के मैच में कुल 22 खिलाड़ी होते हैं। अधिकतम गोल बनाने वाली टीम विजेता होती है और कम गोल वाली टीम हार जाती है। इस खेल में एक गेंद को पैर से ठोकर मारकर खेला जाता है। इस खेल को कुछ देशों में सॉसर भी कहा जाता है। फुटबॉल के बहुत से रुप हैं; जैसे – फुटबॉल एसोसिएशन (यू.के.), ग्रिडीरन फुटबॉल, अमेरिकन फुटबॉल या कनेडियन फुटबॉल (यू.एस. और कनाडा में), आस्ट्रेलियन रुल फुटबॉल या रग्बी लीग (आस्ट्रेलिया), गैलिक फुटबॉल (आयरलैंड), रग्बी फुटबॉल (न्यूजीलैंड) आदि। फुटबॉल के विभिन्न रुप फुटबॉल कोड्स के नाम से जाने जाते हैं।
  • -2
फुटबॉल पर निबंध 3 (200 शब्द)

परिचय

फुटबॉल इस आधुनिक युग में भी विश्व का सबसे प्रसिद्ध खेल है। यह बहुत ही रोमांचकारी और चुनौतीपूर्ण खेल है जो आमतौर पर, दो टीमों के द्वारा युवाओं के आनंद और मनोरंजन के लिए खेला जाता है। यह प्रतियोगी आधार पर इनाम जीतने या पाने के लिए निर्णायकों के सामने भी खेला जाता है। मूल रुप से, यह ग्रामीणों द्वारा खेला जाता था (जिसे इटली में रग्बी कहा जाता है)। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, यह कहा जाता है कि, इसकी उत्पति चीन में हुई। यह दो टीमों के द्वारा खेला जाता है (जिसमें दोनों टीमों में 11-11 खिलाड़ी होते हैं।), जिनका लक्ष्य एक-दूसरे के खिलाफ अधिकतम गोल करना होता है। इस खेल की अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 90 मिनट की होती है, जो 45-45 मिनट के दो भागों में विभाजित होती है। खिलाड़ी खेल के दो मध्यानों के बीच में कुछ समय के लिए अन्तराल भी लेते हैं, जो 15 मिनट से अधिक का नहीं हो सकता। इस खेल में एक रेफरी और दो लाइनमैनों के द्वारा (खेल के आयोजन में) सहायता की जाती है।

फुटबॉल खेलने के लाभ

फुटबॉल खेल एक अच्छा शारीरिक व्यायाम है। यह बच्चों और युवाओं के साथ ही अन्य आयु वर्ग के लोगों के लिए भी विभिन्न लाभ प्रदान करता है। यह आमतौर पर, स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए खेला जाता है। यह विद्यार्थियों के कौशल, एकाग्रता स्तर और स्मरण शक्ति को सुधारने में मदद करता है। यह वो खेल है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रुप से स्वस्थ और अच्छा बनाता है। यह मनोरंजन का महान स्रोत है, जो शरीर और मन को तरोताजा करता है। यह व्यक्ति को दैनिक जीवन की सामान्य समस्याओं का सामना करने में मदद करता है।

  • -2
What are you looking for?