write a short essay on republic day in hindi urgently plzz
  1.  

मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है।  26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान अस्तित्व में आया था। उसी दिन से प्रत्येक 26 जनवरी को राजपत्रित अवकाश होता है। 26 जनवरी के दिन भारत सरकार अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन परेड के माध्यम से करती है। स्वतंत्र भारत का प्रत्येक नागरिक शहीदों को याद करके 2 मिनट का मौन धारण करता है। राष्ट्रगान के साथ पूरे देश का माहौल देशभक्ति का हो जाता है ।

  • 1
प्रिय मित्र,


राष्ट्रीय पर्वों में गणतंत्र दिवस हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह प्रत्येक वर्ष २6 जनवरी को मनाया जाता है। 1950 में इस दिन हमारा नया संविधान लागू हुआ था और भारत एक गणतंत्र राज्य बन गया। 15 अगस्त, 1947 को देश स्वतंत्र हो चुका था परंतु भारत का अपना संविधान इस दिन लागू हुआ। हमारे प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद चुने गए थे। तब से यह दिन बड़ी धूमधाम से पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। विदेशों में भी निमंत्रण देकर मुख्य अतिथि को बुलाया जाता है। इस दिन इंड़िया गेट में जाकर राष्ट्रपति शहीदों व वीर सैनिकों को सलामी देते हैं व तिरंगा फहराते हैं। राष्ट्रपति वीरों के सम्मान में उन्हें पदक भी देते हैं। इस दिन राजपथ से तीनों सेनाओं के सैनिक सलामी देते हुए निकलते हैं। यहाँ से राष्ट्रपति उनकी सलामी लेेते हैं। सेना के अस्त्रों-शस्त्रों का प्रदर्शन भी किया जाता हैं। राजपथ से भिन्न-भिन्न राज्यों की झाँकियाँ तथा भिन्न-भिन्न वेशभूषा में प्रांतों के लोग व स्कूलों के बच्चे नाचते-गाते निकलते हैं। देश-विदेश से लोग यह देखने आते हैं। कुछ वीर बच्चे हाथी पर निकलते हैं। इस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाता है। रात में राष्ट्रपति भवन में रोशनी की जाती है, जिसकी शोभा देखने योग्य होती है। यह पर्व भारतीयों में नए उत्साह व प्रेरणा का संचार करता है।



ढेरों शुभकामनाएँ !
  • 0
What are you looking for?