write a speech on the topic
1) mansik tanav kam karne ke liye samay ka niyojan
2) nayi peedi aur purani  ka parasparik vichaaro meh matbhed evam samajasy
3) shiksha duur le jane vale sadhan aur anse satarkta

मित्र
हम एक बार में सभी प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाएंगे। हम प्रथम का उत्तर दे रहे हैं। आप अपने प्रश्न पुनः पूछ सकते हैं।
 

समय का हमारे जीवन से एक महत्वपूर्ण रिश्ता है। समय शांत, निश्छल भाव से बिना किसी भेद-भाव के निरंतर चलता रहता है। समय का कार्य मात्र वर्षों व दिनों को दर्शाने तक सीमित नहीं है। वह यह भी दिखाता है कि हमने अपने जीवनकाल में उसका (समय) सदुपयोग किया है या दुरुपयोग। समय का सदुपयोग करके हम  मानसिक तनाव बहुत कम कर सकते हैं। इस संसार में अरबों की संख्या में मनुष्य रहते हैं पर उनमें से कुछ ही समय का सदुपयोग कर उन्नति प्राप्त करते हैं। सभी मनुष्यों के लिए यह संभव नहीं होता क्योंकि वे अपने समय का मूल्य न जानकर उसका सदुपयोग नहीं कर पाते और उसका अपव्यय करते हैं। इस कारण वह परेशान रहते हैं  तथा वे अपने संपूर्ण जीवन में इसी दु:ख से पीड़ित रहते हैं कि उन्होंने समय पर कुछ नहीं किया। ''अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत''। यदि समय को सही तरह से व्यवस्थित किया जाए तो अपने जीवन को एक नई दिशा दी जा सकती है। ऐसे कई उदाहरण हम स्वयं के जीवन में देख सकते हैं, जब एक क्षण की देरी से हमें कई महत्त्वपूर्ण अवसरों से हाथ धोना पड़ा हो। किसी कार्य को करने के लिए लापरवाही नहीं दिखानी चाहिए। ज़रा सी लापरवाही सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। इससे समय तो बर्बाद होगा ही साथ ही जो मेहनत बर्बाद होगी वो अलग।
हमें चाहिए कि हम समय का सदुपयोग करें। हर कार्य को निश्चित समय अवधि पर या पहले समाप्त करें ताकि बचें हुए समय में हम अपने अन्य कार्यों को पूरा कर सके। तालिका बनाकर विभिन्न कार्यों को करने के लिए समय निश्चित करें और उसी कार्य तालिका के अनुसार कार्य को कार्यान्वित करें।
हमें इस बात को सदैव गाँठ बाँधकर कर रख लेना चाहिए कि गया हुआ समय कभी लौटकर नहीं आता। यदि इस बात को स्मरण कर समय का सदुपयोग किया जाए तो सदैव उन्नति व विकास हमारे कदम चूमेंगे। "समय की कद्र" यही हमारा गुरुमंत्र होना चाहिए। हमें अपने जीवन में समय के महत्व को समझते हुए, इसका उपयोग करना चाहिए। 
 

 

  • 0
What are you looking for?