Write about any one place you visited
मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
मैं एक बार मसूरी पिताजी के साथ घूमने गया था। वह बहुत ही सुंदर जगह थी। वहाँ का पर्यावरण साफ़ एवं स्वच्छ था। ऊँचे-ऊँचे पहाड़ और उन पहाड़ियों से दिखता देहरादून मन को मोह लेता था। प्रकृति का सौंदर्य बहुत ही मनोहारी था। पहाड़ों से गुजरते बादल और ठंडी हवा सैलानियों को बाँधे रखती है। वहाँ का मॉलरोड़ बहुत अच्छा है। वहाँ पर गर्म वस्त्र मिलते हैं। वहाँ की औरतों द्वारा बनाए गए बच्चों के ऊनी कपड़े बहुत सुंदर होते हैं तथा सस्ते मिलते हैं। मॉल रोड़ के पीछे ही कैमल बैक रोड़ है। वहाँ का सौंदर्य स्वयं को हिलने नहीं देता है। गहरी घाटियाँ और वहाँ से मिलने वाली शांति हमें प्रकृति के समीप ले जाती है। मुझे कैमटी फॉल जाने का दुख नहीं है क्योंकि कैमल बैक रोड़ के सौंदर्य ने ही मेरी आत्मा को तृप्त कर दिया था।