Write anuched given below in hindi.

मित्र हम आपको कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं। कृपया इसे आप स्वयं विस्तारपूर्वक लिखने का प्रयास करें।
 
'युवा वर्ग' हर देश का आधार होते हैं। ये एक ऐसी शक्ति है, जो देश के विकास और प्रगति को नई दिशा देते हैं। इनके कंधे पर चलकर एक देश का भविष्य संवरता है। आज का युग युवाओं का है। उनके सोचने और उनके विचारों में बहुत अंतर आया है। सबसे ज्यादा जोश और उत्साह युवाओं के अंदर देखा जाता है। हर देश कोशिश करता है कि उसके देश के युवा हर तरह से आत्मनिर्भर बने। समय के साथ-साथ स्थिति में परिवर्तन हो रहा है। आज का युवा स्वयं को मात्र आत्मनिर्भर नहीं बनाना चाहता। वह इससे बढ़कर भी बहुत कुछ चाहता है। इसके लिए युवाओं का शिक्षित होना आवश्यक है क्योंकि अशिक्षा' समाज और देश पर सबसे बड़ा कलंक है। अशिक्षा देश के विकास और स्वयं के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। एक देश का कल्याण तभी संभव हो सकता है, जब तक की प्रत्येक देशवासी शिक्षित न हो। सामाजिक बदलाव के लिए देश के प्रत्येक व्यक्ति का शिक्षित होना आवश्यक है। परन्तु कई बार प्रश्न उठता है कि शिक्षित होना क्यों आवश्यक है? इसका उत्तर यह है- शिक्षा मनुष्य का सर्वांगीण विकास करती है। शिक्षा के माध्यम से ही मनुष्य का संसार से परिचय होता है। अशिक्षा व्यक्ति की विचारधारा को रोक देती है। जहाँ समाज बदलने लगता है, वहीं देश का विकास भी आरंभ हो जाता है। अशिक्षित मनुष्य सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक बदलावों को समझने में असमर्थ होता है। यहीं शिक्षा का उद्देश्य अभिलक्षित हुआ।

  • 0
What are you looking for?