write in 200-300 words on shiksha ki udaan in hindi plz... answer fast this is my activity

शिक्षा की उड़ान अभियान के तहत चला हस्ताक्षर अभियान (19 Mar) बस्ती,19 मार्च(हि.स.)। सभी बच्चों के शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए रोडवेज स्थित नेहरू तिराहे पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों द्वारा किया गया । सरकार से यह मांग रखी गयी कि उत्तर प्रदेश में राज्य बाल संरक्षण आयोग को स्वतंत्र व मजबूत किया जाय व शिकायत निवारण हेतु टोल फ्री नम्बर स्थापित किया जाय। वर्तमान में उपस्थित शिकायत निवारण हेतु सरकारी आदेश के अनुसार किसी शिकायत को प्राप्त करने के बाद त्वरित कार्यवाही की जाय। इसके साथ ही शिक्षा के अधिकार कानून में उल्लिखित स्थानीय प्राधिकारी केा पुनः परिभाषित व स्पष्ट किया जाय।शिक्षा की उड़ान अभियान के अन्तर्गत आक्सफॉम लखनऊ स्कोर उत्तर प्रदेश सामुदायिक कल्याण एवं विकास संस्थान कुशीनगर युवा विकास समिति बस्ती विवेकानन्द लोक विकास संस्थान बस्तीए सरलादित्य ग्राम विकास सेवा संस्थान बस्तीए व सामुदायिक विकास चैरिटेªबुल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में चलाये गये इस हस्ताक्षर अभियान में सैकडों लोगो ने अपना समर्थन दिया। जिसके माध्यम से यह मार्क की गयी कि उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के 306680 रिक्त पदों पर राज्य 147593 व केन्द्र 159087 के अध्यापको की नियुक्ति शीघ्र करें। साथ ही विद्यालय प्रबन्ध समितियों के गठन के तीन माह के भीतर उनका प्रशिक्षण करवाया जाय। इसके अलावा निजी विद्यालयों में शुल्क नियंत्रण पर नया कानून बनाये जाने व सभी निजी विद्यालयों को कानून के मानक के अनुसार मान्यता दिये जाने तथा गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की गयी। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंहए राधेश्याम चैधरीए बृहस्पति कुमार पाण्डेयए गोविन्द मिश्रए बृजेश कुमार शुक्लए भृगुनाथ त्रिपाठी पंकजए अमित सिंहए अभिषेक मिश्रए सुमनए गीता शुक्लाए माधुरीए कृष्णावती मद्देशियाए सहित सैकडों लोगो ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन सौपा।हिन्दुस्थान समाचार/प्रेरक

  • 0
great effort akkash
  • 0
What are you looking for?