WRITTEN LANGUAGE'S PROFIT AND LOSS

नमस्कार मित्र!
भाषा मनुष्य के जीवन में परम आवश्यक है। भाषा यदि न हो तो मनुष्य के लिए अपने विचारों और भावों को स्पष्ट करना कठिन हो जाएगा। भाषा माध्यम है एक मनुष्य का दूसरे मनुष्य से संपर्क बनाए रखने का। इसकी हानि की तुलना में लाभ अत्यधिक देखने को मिलते हैं। वे इस प्रकार हैं-
भाषा के लाभ
1. इसके माध्यम से हम अपने विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।
2. भाषा के माध्यम से ही हम मित्र बनाते हैं।
3. अपने भावों को प्रकट करते हैं।
4. दूसरों के भावों को समझ सकते हैं।
5. पूरे विश्व में भाषा के कारण ही तालमेल बैठ पाया है।
6. जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।
7. भाषा के कारण ही हम पुराने इतिहास को जान पाएँ है। सारी जानकारी भाषा के कारण ही मिलती है
 
भाषा की हानियाँ
1. भाषा के कारण मनुष्य में वाद-विवाद बढ़ जाता है। क्योंकि वह स्वयं की भाषा को श्रेष्ट समझता है।
2. भाषाओं के अधिक रूप होने के कारण मनुष्य अपने विचारों को सबको नहीं समझा सकता है।
3. भाषा मनुष्यों को बाँट देती है।
4. भाषा में विभिन्न रूप होने के कारण समस्याएँ उत्पन्न हो जाती है
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 0
What are you looking for?