NCERT Solutions for Class 10 Hindi Chapter 3 दोहे are provided here with simple step-by-step explanations. These solutions for दोहे are extremely popular among class 10 students for Hindi दोहे Solutions come handy for quickly completing your homework and preparing for exams. All questions and answers from the NCERT Book of class 10 Hindi Chapter 3 are provided here for you for free. You will also love the ad-free experience on Meritnation’s NCERT Solutions. All NCERT Solutions for class 10 Hindi are prepared by experts and are 100% accurate.

Page No 16:

Question 1:

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए

छाया भी कब छाया ढूँढ़ने लगती है?

Answer:

जेठ के महीने में धूप इतनी तेज़ होती है कि सिर पर आने लगती है जिससे छाया छोटी होती जाती है। इसलिए कवि का कहना है कि जेठ की दुपहरी की भीषण गर्मी में छाया भी छाया ढूँढ़ने लगती है।

Page No 16:

Question 2:

भाव स्पष्ट कीजिए-

जगतु तपोबन सौ कियौ दीरघ-दाघ निदाघ।

Answer:

ग्रीष्म ऋतु की भीषण गर्मी से पूरा जंगल तपोवन बन गया है। सबकी आपसी दुश्मनी समाप्त हो गई है। साँप, हिरण और सिंह सभी गर्मी से बचने के लिए साथ रह रहे हैं।

Page No 16:

Question 3:

भाव स्पष्ट कीजिए-

जपमाला, छापैं, तिलक सरै न एकौ कामु।

मन-काँचै नाचै बृथा, साँचै राँचै रामु।।

Answer:

बिहारी का मानना है कि बाहरी आडम्बरों से ईश्वर नहीं मिलते। माला फेरने, हल्दी चंदन का तिलक लगाने या छापै लगाने से एक भी काम नहीं बनता। कच्चे मन वालों का हृदय डोलता रहता है। वे ही ऐसा करते हैं लेकिन राम तो सच्चे मन से याद करने वाले के हृदय में रहते हैं।

Page No 16:

Question 4:

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए

गोपियाँ श्रीकृष्ण की बाँसुरी क्यों छिपा लेती हैं?

Answer:

कृष्ण जी को अपनी बाँसुरी बहुत प्रिय है। वे उसे बजाते ही रहते हैं। गोपियाँ उनसे बातें करना चाहती हैं। वे कृष्ण को रिझाना चाहती हैं। उनका ध्यान अपनी और आकर्षित करने के लिए मुरली छिपा देती हैं।

Page No 16:

Question 5:

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए

बिहारी कवि ने सभी की उपस्थिति में भी कैसे बात की जा सकती है, इसका वर्णन किस प्रकार किया है? अपने शब्दों में लिखिए।

Answer:

बिहारी ने बताया है कि नायक और नायिका सबकी उपस्थिति में इशारों में अपने मन की बात करते हैं। नायक ने सबकी उपस्थिति में नायिका को इशारा किया। नायिका ने इशारे से मना किया। इस पर नायक रीझ गया। इस रीझ पर नायिका खीज उठी। दोनों के नेत्र मिले, नायक प्रसन्न था और नायिका की आँखों में लज्जा थी।



View NCERT Solutions for all chapters of Class 10