You are using an out dated version of Google Chrome.  Some features may not work correctly. Upgrade to the  Latest version     Dismiss

Select Board & Class

Login

Board Paper of Class 10 2017 Hindi (SET 2) - Solutions

(i) इस प्रश्न-पत्र के चार खंड हैं- क, ख, ग और घ।
(ii) चारों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
(iii) यथासंभव प्रत्येक खंड के उत्तर क्रमश: दीजिए।


  • Question 1
    निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:              (2 × 4 = 8)
    आज जीत की रात पहरुए, सावधान रहना
    खुले देश के द्वार अचल दीपक समान रहना।
    प्रथम चरण है नए स्वर्ग का है मंज़िल का छोर
    इस जन-मंथन से उठ आई पहली रत्न-हिलोर
    अभी शेष है पूरी होना जीवन मुक्ता डोर
    क्योंकि नहीं मिट पाई दुख की विगत साँवली कोर
    ले युग की पतवार बने अंबुधि महान रहना
    पहरुए सावधान रहना।
    ऊँची हुई मशाल हमारी आगे कठिन डगर है
    शत्रु हट गया, लेकिन उसकी छायाओं का डर है
    शोषण से मृत है समाज, कमज़ोर हमारा घर है
    किंतु आ रही नई ज़िंदगी यह विश्वास अमर है
    जनगंगा में ज्वार, लहर तुम प्रवहमान रहना
    पहरुए सावधान रहना।

    (क) काव्यांश में किसको सावधान किया गया है और क्यों?
    (ख) 'नहीं मिट पाई दुख की विगत साँवली कोर' का क्या तात्पर्य है?
    (ग) देश की प्रगति के मार्ग को 'कठिन डगर' क्यों कहा गया है?
    (घ) काव्यांश का भाव स्पष्ट कीजिए। VIEW SOLUTION


  • Question 2
    निम्नलिखित गद्ंयाश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:      (2 × 6 = 12)
    मैं सोच रहा हूँ पर ज़फ़र कोई भी बात नहीं सोच रहे हैं। वे अपनी धुन में हैं। वे कंघा चलाते हैं, पर वह नहीं चलता – उलझे बालों में अटक जाता है। ज़फ़र मियाँ बाल सुलझाते हैं और कंघा बढ़ाते हैं। कभी वह झुककर बालों का मिलान देखते हैं, कभी उभारकर, कभी इधर और कभी उधर। एक-एक बाल पर, एक-एक ढलाव पर, एक-एक मिलान पर ज़फ़र की निगाह है, जैसे कोई इंजीनियर किसी पुल के खंभों का मिलान देेख रहा हो।
    यों कटिंग पूरी हुई और कैंची को चार बार ताल के साथ खाली ही चुकर-चुकर चलाया, ज़फ़र ने कहा – लो सरकार, कट गए आपके बाल।
    अब उन्होंने उठाया ब्रश और जुटे हज़ामत पर। हज़ामत में भी वहीं तल्लीनता। एक हाथ सीधा, तो एक उलटा और तब यह देखभाल कि कहीं कोई कील तो नहीं रह गई। कील ही नहीं, क़लम से लेकर मूँछों की छँटाई तक के काम उन्होंने पूर्ण सुंदरता से किए।
    बीस मिनट से ज़्यादा मैं ज़फ़र की इस तल्लीनता को देखता रहा। सच यह है कि ज़फ़र उस मज़दूर के बालों में लीन थे और मैं ज़फ़र में। देखते-देखते मैं भावों से भर उठा था, यहाँ तक कि हज़ामत की ऊँची कुरसी पर आने को जब मैं उठा तो इतना भाव-विभोर था कि मैंने ज़फ़र को अपने में दबोच लिया।
    पैसे देकर जब वह मज़दूर चला गया तो मैंने कहा – ज़फ़र मियाँ! तुम तो उस मज़दूर से एेसे लिपटे कि जैसे ज़िले का कलक्टर ही तुम्हारी दुकान पर आ बैठा हो।
    ज़फ़र ने जो जवाब दिया, उससे आगरे का पेठा और दिल्ली का सोहन हलवा दोनों फीके पड़ गए। बोले – बाबू जी, मेरे लिए तो जो इस कुरसी पर बैठता है, वही कलक्टर है।
    'हर एक नागरिक में अपने काम के लिए यह चाव, श्रम के प्रति यह श्रद्धा और पेशे के प्रति ईमानदारी के इस भाव का जागरण ही राष्ट्र की जीवनी-शक्ति का सर्वोत्तम मापदंड है।'

    (क) ज़फ़र का क्या व्यवसाय है? उनके काम की तुलना इंजीनियर से क्यों की गई है?

    (ख) ज़फ़र के बाल काटने के कौशल पर टिप्पणी कीजिए।

    (ग) हज़ामत बनाने में ज़फ़र क्या सावधानियाँ बरत रहे थे?

    (घ) इस कथन में निहित व्यंग्य को स्पष्ट कीजिए:
    "तुम तो उस मज़दूर से एेसे लिपटे कि जैसे ज़िले का कलक्टर हो।"

    (ङ) ज़फ़र के उत्तर में क्या बात थी जिसकी मिठास पर लेखक मुग्ध हो गया?

    (च) राष्ट्र की जीवनी-शक्ति का श्रेष्ठ पैमाना क्या है? VIEW SOLUTION


  • Question 3
    पद क्या है? उदाहरण देकर समझाइए।    (1 + 1 = 2) VIEW SOLUTION


  • Question 4
    निर्देशानुसार वाक्य-रुपांतरण कीजिए:     (1 × 3 = 3)
    (क) धनहीन व्यक्ति परिश्रम करके धनी बन सकता है। (मिश्र वाक्य में)
    (ख) जो व्यक्ति परिश्रमी है वह पीछे नहीं रह सकता । (सरल वाक्य में)
    (ग) चरित्र उत्तम होने के कारण लोग उसकी प्रशंसा करते हैं। (संयुक्त वाक्य में) VIEW SOLUTION


  • Question 5
    (क) निम्नलिखित शब्दों का समास-विग्रह करके समास का नाम लिखिए:   (1 + 1 = 2)
    (i) कर्मफल
    (ii) सुजन

    (ख) निम्नलिखित शब्दों को समस्त-पद बनाकर समास का नाम लिखिए:   (1 + 1 = 2)
    (i) सत् है जो जन
    (ii) देश से द्रोह
    VIEW SOLUTION


  • Question 6
    निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रुप में लिखिए:      (1 × 4 = 4)
    (क) हम तो पहले ही कहे थे ऐसा मत करो।
    (ख) बड़ा लोग का आशीर्वाद लेना चाहिए।
    (ग) तुम तुम्हारा काम करो।
    (घ) कवित्री की यह कविता अच्छी है। VIEW SOLUTION


  • Question 7
    निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य-प्रयोग इस प्रकार कीजिए कि  अर्थ स्पष्ट हो जाए:   (1 + 1 = 2)

    ईद का चाँद होना, बाट जोहना। VIEW SOLUTION


  • Question 8
    'अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के माध्यम से लेखक ने क्या संदेश दिया है?  आज के संदर्भ में यह महत्तवपूर्ण क्यों है? समझाए।   (5) VIEW SOLUTION


  • Question 9
    'मनुष्यता' कविता के आधार पर लिखिए कि सबसे बड़ा विवेक क्या है? मनुष्यता के अन्य गुणों को भी समझाए।  (5) VIEW SOLUTION


  • Question 10
    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
    उसके अफ़साने सुन के राबिनहुड के कारनामे याद आ जाते हैं। अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ उसके दिल में किस क़दर नफ़रत है। कोई पाँच महीने हुकूमत की होगी। मगर इस पाँच महीने में वो अवध के दरबार को अंग्रेज़ी असर से बिलकुल पाक कर देने में तक़रीबन कामयाब हो गया था।
    (क) किसके अफ़सानों की बात की गई है? उसके क्या कारनामे याद आ जाते हैं? (2)
    (ख) वज़ीर अली के दिल में किसके प्रति नफ़रत थी? उसका क्या प्रभाव पड़ा? (2)
    (ग) गद्यांश में संवाद किनके बीच चल रहा है? (1) VIEW SOLUTION


  • Question 11
    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
    (क) 'गिरगिट' कहानी के आधार पर ओचुमेलॉव के चरित्र की दो विशेषताओं को अपने शब्दों में लिखिए। (2)

    (ख) 'चाजीन' किसे कहते हैं? 'झेन की देन' पाठ में चाजीन ने कौन-सी क्रियाएँ पूरी की?  (2)

    (ग) 'कारतूस' पाठ के आधार पर बताइए कि कर्नल कालिंज का ख़ेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था। (1) VIEW SOLUTION


  • Question 12
    (क) बिहारी ने जगत को तपोवन-सा क्यों माना है? इससे क्या संदेश मिलता है?  (2)

    (ख) 'मधुर-मधुर मेरे दीपक जल' कविता में किन भावनाओं को व्यक्त किया गया हैं? किन्हीं दो का उल्लेख  कीजिए।  (2)

    (ग) 'आत्मत्राण' कविता हमें क्या संदेश देती है?   (1) VIEW SOLUTION


  • Question 13
    'सपनों के-से दिन' पाठ के आधार पर लिखिए कि अभिभावक, बच्चों को खेल-कूद में ज़्यादा रुचि लेने पर क्यों रोकते हैं। आज की व्यवस्था में बच्चों की खेल के प्रति सहभागिता और उससे प्राप्त जीवन-मूल्यों पर अपने विचार लिखिए।   (5) VIEW SOLUTION


  • Question 14
    राशनकार्ड बनवाने के लिए अपने परिवार के सदस्यों का विवरण देते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को आवेदन-पत्र लिखिए।    (5) VIEW SOLUTION


  • Question 15
    विद्यालय स्पोर्ट्स-क्लब के सचिव की ओर से सूचना-पट्ट के लिए लगभग 30 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए, जिसमें विभिन्न खेलों में सायंकालीन प्रशिक्षण हेतु विद्यार्थियों के नाम माँगे गए हों।  (5) VIEW SOLUTION


  • Question 16
    निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत-बिन्दुओं के अाधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:   (5)

    (क) स्वतंत्रता-दिवस समारोह
    • त्याग, बलिदान का स्मारक
    • विभिन्न कार्यक्रम
    • संदेश

    (ख) सैनिकों के प्रति सद्भाव
    • सैनिक देश के रक्षक
    • त्याग और शौर्य के प्रतीक
    • सैनिकों से प्रेरणा

    (ग) पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम
    • मानव-जीवन के अंग
    • अात्मीयता और सहज स्नेह
    • जीवदया-मानवता का संदेश
    VIEW SOLUTION


  • Question 17
    देश के अनेक भागों में आई बाढ़ और उससे होने वाली क्षति के बारे में दो मित्रों के बीच हुए संवाद को लगभग 50 शब्दों में लिखिए।   (5) VIEW SOLUTION


  • Question 18
    अपने मकान का दि्वतीय तल किराए पर उठाने के लिए लगभग 25 शब्दों में एक विज्ञापन लिखिए।  (5) VIEW SOLUTION
More Board Paper Solutions for Class 10 Hindi
What are you looking for?

Syllabus