NCERT Solutions for Class 11 Humanities Hindi Chapter 15 भवानी प्रसाद मिश्र are provided here with simple step-by-step explanations. These solutions for भवानी प्रसाद मिश्र are extremely popular among class 11 Humanities students for Hindi भवानी प्रसाद मिश्र Solutions come handy for quickly completing your homework and preparing for exams. All questions and answers from the NCERT Book of class 11 Humanities Hindi Chapter 15 are provided here for you for free. You will also love the ad-free experience on Meritnation’s NCERT Solutions. All NCERT Solutions for class 11 Humanities Hindi are prepared by experts and are 100% accurate.

Page No 156:

Question 1:

पानी के रातभर गिरने और प्राण-मन के घिरने में परस्पर क्या संबंध है?

Answer:

इन दोनों के मध्य संबंध गहरा है। रातभर वर्षा होने से कवि का मन घर के लिए आतुर हो जाता है। उसके प्राण तथा मन में प्रेम की भावनाएँ उठने लगती हैं। वह अपनों से मिलना चाहता है। इन बूंदों से उसके प्राण तथा मन उल्लासित हो जाते हैं मगर न मिलने के कारण वह तड़प उठता है।

Page No 156:

Question 2:

मायके आई बहन के लिए कवि ने घर को परिताप का घर  क्यों कहा है?

Answer:

भाई की अनुपस्थिति बहन को अच्छी नहीं लगती होगी। वह भाई से रहित घर को देखकर दुख की अग्नि में जल उठती होगी इसलिए कवि ने इसे परिताप का घर कहा है।

Page No 156:

Question 3:

पिता के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं को उकेरा गया है?

Answer:

पिता के व्यक्तित्व की विशेषताएँ इस प्रकार हैं-
• बुढ़ापा पिता को हरा नहीं पाया है। अतः वह उम्रदराज़ होते हुए भी स्वस्थ हैं।
• इस उम्र में भी वह नियमित दौड़ते और व्यायाम करते हैं।
• उनके साहस के कारण मृत्यु भी उनका सामना नहीं करती है।
• नित्य गीता का पाठ करना, उनकी धार्मिक प्रवृत्ति को दिखाता है।
• बेटों को याद करते हुए उनकी आँखें भर आती हैं। यह प्रतीक है कि वे भावुक व्यक्ति हैं।
• अपने बच्चों को बहुत प्यार करते है।

Page No 156:

Question 4:

निम्नलिखित पंक्तियों में बस शब्द के प्रयोग की विशेषता बताइए।
मैं मज़े में हूँ सही है
घर नहीं हूँ बस यही है
किंतु यह बस बड़ा बस है'
इसी बस से सब विरस है'

Answer:

निम्नलिखित पंक्तियों में 'बस' शब्द के प्रयोग की विशेषता ये हैं-
• बस- मैं अपने घर में नहीं हूँ।
• बस- यह बस लेखक की बेबसी को व्यक्त करता है।
• बस- यहाँ मेरा बस नहीं चलता है।
• बस- यह कवि के कारण को व्यक्त करता है।
• बस- जीवन में मात्र रस नहीं है।
प्रस्तुत पंक्तियों में बस लगाकर कवि अपने स्थिति, भावों, कारण इत्यादि को स्पष्ट करता है।



Page No 157:

Question 5:

कविता की अंतिम 12 पंक्तियों को पढ़कर कल्पना कीजिए की कवि अपनी किस स्थिति व मनःस्थिति को अपने परिजनों से छिपाना चाहता है?

Answer:

कविता की अंतिम 12 पंक्तियाँ कवि की दुविधा को दर्शाती है। वह परिवारजनों को अपने मन के दुख को बताना नहीं चाहता है। यदि उसकी स्थिति परिवारवालों को पता चल जाएगी, तो वे दुखी हो जाएँगे। माता-पिता के लिए बच्चों के कष्ट से बड़ा दुख कोई नहीं होता है। अतः कवि उनसे अपनी दुख को छिपाकर उन्हें उस दुख से बचाना चाहता है।

Page No 157:

Question 1:

ऐसी पाँच रचनाओं का संकलन कीजिए जिसमें प्रकृति के उपादानों की कल्पना संदेशवाहक के रूप में की गई है।

Answer:

इस कार्य को विद्यार्थी स्वयं करें। इसके लिए हम आपको कुछ नाम दे रहे हैं। अपने विद्यालय के पुस्तकालय से इन कविताओं को प्राप्त करके कविता लिखें। जूही की कली, मेघदूत और बादल राग।

Page No 157:

Question 2:

घर से अलग होकर आप घर को किस तरह से याद करते हैं? लिखें।

Answer:

जब हम घर से अलग होते हैं, तो हमें घर बहुत याद आता है। वह ऐसा सुखद स्वप्न लगता है, जहाँ हमारा जीवन बहुत अच्छा व्यतीत होता है। जीवन का हर सुख वहाँ विद्यमान होता है। माता-पिता का दुलार, भाई-बहन का प्यार और लड़ाई। वहाँ की हर बाद याद आने लगती है।



View NCERT Solutions for all chapters of Class 14