NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 8 काबुलीवाला are provided here with simple step-by-step explanations. These solutions for काबुलीवाला are extremely popular among class 7 students for Hindi काबुलीवाला Solutions come handy for quickly completing your homework and preparing for exams. All questions and answers from the NCERT Book of class 7 Hindi Chapter 8 are provided here for you for free. You will also love the ad-free experience on Meritnation’s NCERT Solutions. All NCERT Solutions for class 7 Hindi are prepared by experts and are 100% accurate.

Page No 48:

Question 1:

(क) मिनी को ऐसा क्यों लगता था कि काबुलीवाला अपनी झोली में चुराए हुए बच्चों को छिपाए हुए है?

(ख) मिनी की काबुलीवाले से मित्रता क्यों हो गई?

(ग) काबुलीवाला हमेशा पैसे क्यों लौटा देता था?

(घ) वर्षों बाद मिनी के पिता ने काबुलीवाले को उसकी किस बात से पहचान लिया?

Answer:

(क) काबुलीवाले के पास एक बड़ा-सा झोला होता था। वह उसे सदैव अपने कंधे पर रखता था। उसे देखकर उसके मन में यह विश्वास हो गया था कि काबुलीवाला अपनी झोली में दो-चार बच्चे चुराकर छिपा लेता है। यह विश्वास उसे अपनी माँ द्वारा भी आ सकता है क्योंकि घर के बड़े बच्चों को डराने के उद्देश्य से ऐसी बातें कह देते हैं। इस तरह वे अजनबियों से बच्चों को दूर रखने का प्रयास करते हैं।

(ख) काबुलीवाला मिनी के पिताजी के अतिरिक्त ऐसा दूसरा व्यक्ति था, जो मिनी की बात बड़े ध्यानपूर्वक सुनता था। वह हमेशा मिनी को बादाम-किशमिश देता था तथा उसके दिल बहलाने के लिए मज़ेदार बातें भी किया करता था। बस इसी कारणों से दोनों के मध्य दूरियाँ समाप्त हो गई और वे अच्छे मित्र बन गए।

(ग) काबुलीवाला मिनी से बहुत प्यार किया करता था। मिनी जैसी ही उसकी भी एक बेटी थी। मिनी को खुश करके उसे लगता था कि वह अपनी बिटिया को खुश कर रहा है। वह मिनी के लिए काजू-बादाम-किशमिश लाया करता था। बेटी के लिए लायी भेंट के लिए पैसे लेना उसे अच्छा नहीं लगता था। अत: वह उसके बदले दिए जाने वाले पैसे लौटा दिया करता था।

(घ) जब वर्षों बाद मिनी के पिता से मिलने काबुलीवाला आया, तो वह उसे उसकी हँसी देखकर पहचान पाए थे।

Page No 48:

Question 1:

(क) रहमत ने एक धोखेबाज़ आदमी को छुरा मार दिया। क्या अगर तुम रहमत की जगह होते तो क्या करते?

(ख) मिनी की माँ रहमत पर नज़र रखना चाहती थी परंतु पिता रहमत को मना नहीं कर पाते थे। तुम्हारे विचार में कौन सही था? क्यों?

(ग) मान लो तुम मिनी हो। अब अपनी कहानी पूरी कक्षा में सुनाओ।

(घ) तुम नीचे लिखे वाक्य को अपनी भाषा में कैसे कहोगे?

'पलक झपकते ही रहमत का चेहरा आनंद से खिल उठा।'

Answer:

(क) रहमत ने एक धोखेबाज़ आदमी को छुरा मार दिया। उसके द्वारा ऐसा करना उचित नहीं था। यदि मैं रहमत की जगह होता, तो उसको धोखधड़ी करने के आरोप में जेल में बंद करवा देता। सबसे पहले पुलिस थाने में जाकर उसकी रिपोर्ट लिखवाता तथा उसमें मुकदमा दायर करता। यह प्रण भी लेता कि बिना सोचे समझे किसी को उधार नहीं दूँगा।

(ख) मिनी की माँ रहमत पर नज़र रखना चाहती थीं परंतु पिता रहमत को मना नहीं कर पाते थे। कहानी पढ़कर ज्ञात होता है कि पिता सही थे। परन्तु यदि सोचा जाए, तो माताजी भी बिलकुल सही थीं। किसी भी व्यक्ति की सूरत पर नहीं लिखा होता है कि वह अच्छा है या बुरा। माँ अपने बच्चे के प्रति सचेत थीं और पिताजी को भी ऐसा करने के लिए कहती थीं। वह जानती थीं कि लोग बच्चों की मासूमियत का फायदा उठाते हैं। यदि माँ-पिता सचेत हैं, तो वे अपने बच्चों को सुरक्षित रख सकते हैं। अतः हमारे विचार से माताजी बिलकुल सही थीं।

(ग) मेरा नाम मिनी है। मेरे पिता का नाम .......... है। मेरे पिता एक लेखक हैं तथा मेरी माताजी एक गृहणी हैं। मैं घर में सबसे छोटी हूँ। अतः सबकी लाडली हूँ। पिताजी तो हमेशा मुझे गोद में बिठाए रखते हैं परन्तु माताजी बहुत सख्त हैं। मेरे बहुत से मित्र हैं। परन्तु काबुलीवाला मेरा सबसे प्रिय दोस्त है। वह रोज़ शाम को घर आता है। हम दोनों मिलकर बहुत-सी बातें करते हैं। वह मेरे लिए हमेशा बादाम और किशमिश लाता है। माताजी सदैव मुझे उससे बात करने के लिए मना किया करती हैं। परन्तु मुझे उनका ऐसा कहना अच्छा नहीं लगता है। काबुलीवाला मेरा सबसे अच्छा मित्र है और मैं उससे बात करना बंद नहीं कर सकती हूँ।

(घ) पंजाबी में इस पंक्ति को इस प्रकार कह सकते हैं "अखां झपक नाल रहमत दा चेहरा अनंद नाल खिल उठायाँ।"

(नोटः इस प्रश्न का उत्तर विद्यार्थी अपने परिवारजनों से पूछकर अपनी भाषा में लिखिए।)

Page No 48:

Question 1:

(क)

नायक-

नायिका

(ख)

बालक-

बालिका

(ग)

गायक-

गायिका

(घ)

लेखक-

लेखिका

(ङ)

सेवक

सेविका

Answer:

(क) नायक-नायिका- फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले पुरुष को नायक तथा मुख्य भूमिका निभाने वाली स्त्री को नायिका कहा जाता है।

(ख) बालक-बालिका- छोटे बच्चे को बालक तथा छोटी बच्ची को बालिका कहते हैं।

(ग) गायक-गायिका- पुरुष गाना गाने वाले को गायक तथा महिला गाना गाने वाली को गायिका कहा जाता है।

(घ) लेखक-लेखिका- कहानी, उपन्यास, लेख, नाटक इत्यादि लिखने वाले पुरुष को लेखक तथा स्त्री को लेखिका कहा जाता है।

(ङ) सेवक-सेविका- घर का काम करने वाले पुरुष को सेवक तथा स्त्री को सेविका कहा जाता है।

(नोटः विद्यार्थी इन्हें पढ़कर समझने का प्रयास करें।)

Page No 48:

Question 1:

(क) मिनी ज़ोर-ज़ोर से पुकारने लगी।

(ख) मिनी एक शक भरी नज़र से देखती हुई खड़ी रही।

(ग) शरीर भी कमज़ोर हो गया था।

(घ) काबुलीवाला दरवाज़े के पास खड़ा हो गया।

(ङ) कागज़ पर किसी नन्हें हाथ की छाप थी।

Answer:

विद्यार्थी इन वाक्यों को बार-बार बोलकर इनका अभ्यास करें।



Page No 49:

Question 1:

'काबुलीवाला के साथ बातचीत करने से बाहर जाने का काम हो जाता है।' मिनी के पिता का ऐसा कहना बताता है कि वह काबुली से बात करके बाहर के देश-दुनिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेता था। आज उसके अलावा और किन किन साधनों से देश-विदेश के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है?

सूची बनाओ।

Answer:

निम्नलिखित साधनों से जानकारी प्राप्त की जा सकती है-

(i) कंप्यूटर (इंटरनेट) के माध्यम से।

(ii) टी.वी. के माध्यम से।

(iii) सिनेमा के माध्यम से।

(iv) पुस्तकों के माध्यम से।

(v) चित्रों के माध्यम से।

(vi) समाचार-पत्रों के माध्यम से।

(vii) पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से।

 

Page No 49:

Question 1:

(क)

बे-सिर-पैर

तुरंत

(ख)

पलक झपकते ही

बिना मतलब की

(ग)

बँधी हुई बातें

चेहरा सामने से हटा लेना

(घ)

बात चलना

निश्चित बातें/एक ही तरह की बातचीत

(ङ)

मुँह फेरना

बात शुरू होना

Answer:

(क)

बे-सिर-पैर

बिना मतलब की

(ख)

पलक झपकते ही

तुरंत

(ग)

बँधी हुई बातें

निश्चित बातें/एक ही तरह की बातचीत

(घ)

बात चलना

बात शुरू होना

(ङ)

मुँह फेरना

चेहरा सामने से हटा लेना

Page No 49:

Question 1:

काबुलीवाला मेवे बेचता था। नीचे कुछ मेवों के नाम लिखे हैं। उन्हें दिए गए शब्दजाल में ढूँढो। ये संज्ञा हैं। इसकी विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण होते हैं। उसे भी सोचकर लिखो।

Answer:



Page No 50:

Question 1:

(क) पहले खाने में घड़ा है।

(ख) तीसरे खाने में .......... है।

(ग) पाँचवे खाने में पगड़ी है।

(ङ).......... खाने में कुर्ता है।

(च) नौंवे खाने में .......है।

(छ)............ खाने में चूहा है।

(ज) दूसरे खाने में ................... है।

(झ)............... खाने में ...............है। यह हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।

(ञ) ............... खाने में ................है। इसे चेहरे पर लगाते हैं।

Answer:

(क) पहले खाने में घड़ा है।

(ख) तीसरे खाने में साँप है।

(ग) पाँचवे खाने में पगड़ी है।

(ङ) छठे खाने में कुर्ता है।

(च) नौंवे खाने में गिलास है।

(छ) आठवे खाने में चूहा है।

(ज) दूसरे खाने में सीढी है।

(झ) सातवें खाने में मोर है। यह हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।

(ञ) चौथे खाने में मुखौटा है। इसे चेहरे पर लगाते हैं।

Page No 50:

Question 1:

बेटी

काबुलीवाला

नायक

जेल

खिड़की

झोली

पैर

बच्चा

रहमत

 

 

 

ये संज्ञा है। इनकी विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं। तुम्हें इनके साथ जो भी विशेषण ठीक लगे उसे लगाकर वाक्य बनाओ।

Answer:

1. बड़ी बेटी को घर लेकर आना।

2. काबुलीवाला अच्छा है।

3. नाटक में बूढ़ा नायक पहली बार सुना है।

4. बड़ी जेल में इन्हें भेज दो।

5. विशाल खिड़की मेरे पिताजी ने बनवाई थी।

6. तुम्हारी झोली में चार आम रखे हैं।

7. छोटे पैर बहुत सुंदर लगते हैं।

8. शैतान बच्चा रो रहा है।

9. रहमत सच्चा है।



View NCERT Solutions for all chapters of Class 7