Select Board & Class

Login

पदबंध

पदबंध

पदबंध

व्याकरण में एक से अधिक पदों के निबंधन (नियम में बंधे हुए) से बने व्याकरणिक इकाई को पदबंध कहते हैं। पदबंध के विषय में जानने से पहले शब्द और पद के विषय में जानना आवश्यक है। ये व्याकरण के महत्वपूर्ण भाग हैं और पदबंध से इनका बहुत गहरा संबंध भी है। 

शब्द- एक शब्द को जब तक वाक्य में प्रयोग नहीं किया जाता है, तब तक वह स्वतंत्र होता है। उसका यही स्वतंत्र स्वरुप शब्द कहलाता है।

जैसे- कमल

पद- जब हम इसी (कमल) शब्द को वाक्य में प्रयोग करके लिखते हैं, तब यह वाक्य का एक भाग बन जाता है और 'पद' कहलाता है। वाक्य में यह पद व्याकरणिक नियमों से बंधा होता है।

जैसे:- तालाब में कमल खिले हैं।

पदबंध- इसी तरह जब एक से अधिक पद मिल जाते हैं और व्याकरणिक इकाई का रुप धारण कर लेते हैं, तब वह बंधी इकाई 'पदबंध' कहलाती है। (अर्थात कुछ पद मिलकर एक ही इकाई को दर्शाते हैं।)

उदाहरण के लिए-

(i) तालाब में कमल खिले हैं।

(ii) तालाब में सुंदर कमल खिले हैं।

(iii) तालाब में बहुत सुंदर कमल खिले हैं।

(iv) तालाब में रंग-बिरंगें बहुत सुंदर कमल खिले हैं।

रेखांकित शब्दों को देखिए ये सभी शब्द पदबंध हैं। 'कमल' एक पद है। लेकिन 'सुंदर कमल', 'बहुत सुंदर कमल' और 'रंग-बिरंगे बहुत सुंदर कमल' पद समूह 'कमल' से जुड़कर एक व्याकरणिक इकाई बना रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि ये सब पदबंध हैं। 

ध्यान रखने योग्य बातें- वाक्य रचना की दृष्टि से ध्यान दिया जाए, तो हमें निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है?

(क) पदबंध वाक्य का एक अंश है। इसे पूरा वाक्य समझने की भूल नहीं करनी चाहिए।

(ख) पदबंध में एक से अधिक पदों का समावेश होता है। इसी कारण यह पदबंध कहलाता है।

(ग) ये पद आपस में इस तरह से जुड़े होते हैं कि एक इकाई का रुप धारण कर लेते हैं।

(घ) हर पदबंध में एक मुख्य पद होता है और बाकी पद उस पर आश्रित होते हैं। (जैसे- 'तालाब में रंग-बिरंगें बहुत सुंदर कमल खिले हैं।' में कमल मुख्य पद हैं और रंग-बिरंगे बहुत सुंदर आश्रित पद हैं।)

पदबंध के भेद- पदबंध का निर्धारण मुख्य (शीर्ष) पद के आधार पर होता है। पदबंध का आखिरी पद यदि विशेषण होगा, तो पूरा पदबंध विशेषण पदबंध कहलाएगा। इस प्रकार की स्थिति इसके अन्य भेदों में भी लागू होती है फिर चाहे वह सर्वनाम, संज्ञा कोई भी क्यों न हो।

पदबंध के पाँच भेद माने जाते हैं। वे इस प्रकार हैं-

(1) संज्ञा पदबंध

(2) विशेषण पदबंध

(3) सर्वनाम पदबंध

(4) क्रिया पदबंध

(5) क्रिया-विशेषण पदबंध

 

(1) संज्ञा पदबंध- वाक्य में संज्ञा का काम करने वाला पद समूह संज्ञा पदबंध कहलाता है। उदाहरण के लिए-

(i) जंग में मरने वाले सैनिक आदरणीय होते हैं।

सैनिक संज्ञा पद है और जंग में मरने वाले पद समूह। यह पद स…

To view the complete topic, please

What are you looking for?

Syllabus