NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 16 भोर और बरखा are provided here with simple step-by-step explanations. These solutions for भोर और बरखा are extremely popular among class 7 students for Hindi भोर और बरखा Solutions come handy for quickly completing your homework and preparing for exams. All questions and answers from the NCERT Book of class 7 Hindi Chapter 16 are provided here for you for free. You will also love the ad-free experience on Meritnation’s NCERT Solutions. All NCERT Solutions for class 7 Hindi are prepared by experts and are 100% accurate.

Page No 120:

Question 1:

'बंसीवारे ललना', 'मोरे प्यारे', 'लाल जी', कहते हुए यशोदा किसे जगाने का प्रयास करती हैं और वे कौन-कौन सी बातें कहती हैं?

Answer:

यहाँ यशोदा कृष्ण को जगाने का प्रयास करती हैं और कहती हैं - रात बीत गई है, सुबह हो गई है। हर घर के दरवाज़ें पर साधु-संत खड़े हैं। सभी ग्वाल-बाल शोर मचा रहे हैं, जयकार कर रहे हैं, माखन और रोटी हाथ में लेकर गायों की रखवाली के लिए जा रहे हैं, गोपियों के हाथ के कंगन बज रहे हैं।

Page No 120:

Question 2:

नीचे दी गई पंक्ति का आशय अपने शब्दों में लिखिए-

'माखन-रोटी हाथ मँह लीनी, गउवन के रखवारे।'

Answer:

आशय - गायों के रखवाले सभी ग्वाल-बाल हाथ में माखन और रोटी लिए हुए हैं।

Page No 120:

Question 3:

पढ़े हुए पद के आधार पर ब्रज की भोर का वर्णन कीजिए।

Answer:

प्रस्तुत पद में ब्रज की सुबह का अत्यंत मनोहर वर्णन प्रस्तुत किया गया है। ब्रज में भोर होते ही घर-घर के दरवाज़ें खुल जातें हैं, गोपियों के कंगना के झंकार से ऐसा प्रतीत होता है मानो ब्रज की सभी गोपियाँ दही मथने की क्रिया में मग्न है। साधु-संत जन द्वार पर भीक्षा मांग रहे हैं। सभी ग्वाल-बाल जयकार कर रहे हैं। उनके हाथ में माखन रोटी है और वे गायों को चराने के लिए ले जा रहे हैं।

Page No 120:

Question 4:

मीरा को सावन मनभावन क्यों लगने लगा ?

Answer:

मीरा को सावन मनभावन लगता है क्योंकि सावन के आने से मन में उमंग भर आती है तथा सावन की बूँदों की ध्वनि से उसे अपने प्रभु के आगमन की अनूभूति होती है। नन्ही-नन्ही बूँदों के बरसने से उन्हें शीतलता महसूस होती है।

Page No 120:

Question 5:

पाठ के आधार पर सावन की विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

सावन की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं -

(i) सावन का दृश्य तथा अनुभव बहुत मनोहर होता है।

(ii) सावन में मन उमंग तथा उल्लास से भर उठता है।

(iii) सावन में बिजली चमकती है, बादल गरजते हैं, मनुष्य पशु-पक्षी सभी प्रसन्न होते हैं।

(iv) नन्हीं-नन्हीं बूँदों से हमें शीतलता की अनुभूति होती है।

(v) गर्मी कम हो जाती है।

(vi) काले बादल छा जाते हैं।

(vii) ठंडी हवाएँ बहने लगती है।

Page No 120:

Question 1:

मीरा भक्तिकाल की प्रसिद्ध कवयित्री थीं। इस काल के दूसरे कवियों के नामों की सूची बनाइए तथा उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए।

Answer:

कवि

-

रचना

(i)

कबीर

-

कबीर ग्रंथावली

(ii)

तुलसीदास

-

राम चरित मानस

(iii)

सूरदास

-

सूरसागर

(iv)

जायसी

-

पदमावत

Page No 120:

Question 2:

सावन वर्षा ऋतु का महीना है, वर्षा ऋतु से संबंधित दो अन्य महीनों के नाम लिखिए।

Answer:

(i) आषाढ़

(ii) भादो



Page No 121:

Question 1:

कृष्ण को 'गउवन के रखवारे' कहा गया है जिसका अर्थ है गौओं का पालन करनेवाले। इसके लिए एक शब्द दें।

Answer:

ग्वाला



View NCERT Solutions for all chapters of Class 7