Have a query? Let us call you for FREE
X+91
E.g : 9884012345, 01123456789
Office hours: 9:00 am to 9:00 pm IST (7 days a week)
(क) कविता पढ़कर बताओ कि यह शरारती जीव घर में कहाँ-कहाँ गया?
(ख) किस तरह की चीज़ों का सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ?
(ग) कविता में बहुत से नुकसान गिनाए गए हैं। तुम्हारे हिसाब से इनमें से कौन-सा नुकसान सबसे बड़ा है? क्यों?
(घ) इस कविता में किसकी शैतानियों की बात कही गई है? तुमने कैसे अनुमान लगाया?
Solution:
(क) यह शरारती जीव घर में हर जगह गया; जैसे- कपड़ों व पुस्तकों की अलमारी में, रसोईघर में, दीवार पर और जूते रखने की जगह पर कोने-कोने में गया।
(ख) घर में अनाज, किताबों, चप्पल-जूतों आदि चीज़ों का बहुत नुकसान हुआ।
(ग) इन सब नुकसानों में सबसे बड़ा नुकसान किताबों का है। क्योंकि इनके खराब होने से हम ज्ञान पाने से वंचित रह जाएंगे। पुरानी किताबें तो बाज़ार में भी नहीं मिल पातीं।
(घ) इस कविता में चूहे की शरारतों की बात कही गई है क्योंकि चूहा ही कपड़ा, रस्सी व किताबें कुतरता है। रातभर घर में खुर-खुर करता है।
शरारती जीव ने बहुत सारी चीज़ों को कुतरा, बिखराया और काटा। अब तुम बताओ कि किन-किन चीज़ों को-
कुतरा जा सकता है |
बिखराया जा सकता है |
काटा जा सकता है |
................................. |
................................. |
................................. |
................................. |
................................. |
................................. |
................................. |
................................. |
................................. |
Solution:
कुतरा जा सकता है |
बिखराया जा सकता है |
काटा जा सकता है |
कपड़ा |
अनाज |
रस्सी |
कागज़ |
चीनी |
कपड़ा |
हल्का प्लास्टिक |
नमक |
तार |
चमड़े से बनी चीज़ें |
दूध |
कबाड़ |
(क) कबाड़ी क्या-क्या सामान खरीदते हैं?
(ख) तुम्हारे घर से सामान ले जा कर कबाड़ी उसका क्या करते हैं?
(ग) पता करो कि पुराना अखबार या रद्दी किस भाव से बिकते हैं?
(घ) अगर कबाड़ी तुम्हारे घर का कबाड़ न खरीदे तो क्या होगा?
Solution:
(क) कबाड़ी पुराने अखबार, कॉपियाँ, किताबें, लोहा, प्लास्टिक इत्यादि चीज़ें खरीदते हैं।
(ख) कबाड़ी घरों से सामान ले जाकर फैक्टरियों में बेच देते हैं। वहाँ इन्हें रिसाइकिल करके फिर से चीज़ें बनाई जाती हैं।
(ग) पुराना अखबार दस रुपये किलो और रद्दी सात रुपये किलो के हिसाब से बिकते हैं।
(घ) अगर कबाड़ी कबाड़ न खरीदे तो घर कबाड़ से भर जाएगा या उसे इधर-उधर फेंकना पड़ेगा।
(क) तुम्हारे घर में भी यदि यह शरारती जीव है या उसकी फ़ौज घुस गई है तो पता करो कि उससे कैसे निपटा जाता है।
(ख) इस शरारती जीव के अलावा और कौन-कौन से जीव तुम्हारे घर में घुस जाते हैं?
................ |
............... |
................ |
................ |
................ |
................ |
................ |
................ |
................ |
Solution:
(क) हमारे घर में यह शरारती जीव जैसे चूहे घुस आए तो चूहे भगाने की दवाई डालेंगे या चूहेदानी का प्रयोग करेंगे। यदि इन सबसे भी काम न चले तो बिल्ली पाली जा सकती है।
(ख)
छिपकली |
तिलचट्टे |
चीटियाँ |
मकड़ी |
मच्छर |
मक्खी |
चिड़िया |
कबूतर |
खटमल |
नीचे लिखी कविता की पंक्तियाँ पढ़ो। जिन शब्दों के नीचे रेखा खिंची है, उनका अर्थ आपस में चर्चा करके बताओ।
(क) कभी खलीता पर बन आती
अनजाने पैसा गिर जाता
(ख) रोज़ टाँगता धो-धोकर मैं
कौन उठा ले जाता छन्ने
(ग) रोज़ रात-भर जगता रहता
खुर-खुर इधर-उधर है धाता
Solution:
(क) खलीता – थैली
(ख) छन्ने – छानने वाला कपड़ा।
(ग) धाता – दौड़ता।