Hi ..
I need an answer to this question -

आदर्श विद्यार्थी में कौन - कौन से गुण होने चाहिए ?

​Thanks
~Lakshita 
 

मित्र हम आपको उत्तर लिखकर दे रहे हैं। 
आदर्श विद्यार्थी वही कहलाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षा ग्रहण करना व अत्यधिक ज्ञान प्राप्त करना होता है। वह विद्या-अनुरागी, जिज्ञासु, परिश्रमी और सुशील व्यक्ति होता है। वह अपनी पाठशाला को उसी प्रकार पूजता है, जैसे भगवान को पूजा जाता है। समय से उठकर नियमित पाठशाला जाता है। अध्यापकों द्वारा कही गई हर बात और सीख को ध्यानपूर्वक सुनता व समझता है। मन लगाकर पढ़ता है। पाठशाला से घर पहुँचकर पाठों को पुन: पढ़ता है। अपने समय को बर्बाद न करके विद्या अध्ययन में समय व्यतीत करता है। आदर्श विद्यार्थी बनने के लिए कठोर परिश्रम की आवश्यकता होती है। एक आदर्श विद्यार्थी को संयमी व परिश्रमी होना अति आवश्यक है। उसके अन्दर सदाचार का होना भी ज़रूरी है। 

 

  • 2
What are you looking for?