important points of bharat ki khoj
plz answer fast...it's urgent...plz ...plz ..plz....

मित्र 'भारत की खोज' नेहरू जी द्वारा लिखित पुस्तक 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' का हिन्दी में अनुवादित रूप है। बच्चों को भारत के संपूर्ण इतिहास से अवगत कराने के उद्धेश्य से यह पुस्तक इस पाठ्यक्रम का हिस्सा बनी है। इस पुस्तक को नेहरू जी ने अहमदनगर के किले में अपने कारावास के समय में लिखा था। इस पुस्तक में नेहरू जी ने भारत के आरंभिक काल से लेकर भारत की स्वतंत्रता तक के संपूर्ण इतिहास को कलमबद्ध किया है। यह पुस्तक भारत के आरंभ, विकास, विशेषताओं, गलतियों और उपलब्धियों पर अपने विचार प्रकट करती है। इस पुस्तक में हर उस विषय पर प्रकाश डाला गया है, जो कहीं-न-कहीं भारत से जुड़ा हुआ है। इसमें सिंधु घाटी सभ्यता से आरंभ हुई, भारत की समृद्ध संस्कृति का विस्तार से उल्लेख किया गया है। नेहरू जी ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखते हुए बहुत सुंदर भाषा शैली में भारत के इतिहास को पन्नों पर उकेरा है। इस पुस्तक में भारत के सांस्कृतिक, राजनीतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक इतिहास की संपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है।   

  • 0
What are you looking for?