Please give me an essay on my first foreign trip by flight in Hindi 

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
 
मैंने पहली बार फ्लाइट से यात्राा की थी। यह यात्रा मैंने दिल्ली से अमेरिका तक की थी। मैं इस यात्रा के लिए बहुत प्रसन्न था। पिताजी को कार्यालय की तरफ से अमेरिका जाना था। मेरी मौसी भी वहीं रहती थी। अतः हम लोगों ने यहाँ जाने का निश्चय किया था। ​15 अक्टूबर को हमने जाने का निश्चय किया था। अतः हम दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे गए। वहाँ हमने सारी आवश्यक काम करवाए और हवाई  जहाज़ में बैठे। 

मैं हवाई जहाज़ की खिड़की वाली साइट में बैठा था। जब हवाई जहाज़ उड़ान भरने लगा, तो मैं घबरा गया। मगर जब वह आसमान में आ गया, तो नज़ारा देखने वाला था। सभी इमारतें, घर, पेड़-पौधे सभी छोटे-छोटे दिखाई दे रहे थे। मेरा हवाई जहाज़ बादलों से भी ऊपर था। ऐसा लगता था, जैसे मैं बादलों के शहर में आ गया हूँ। सब बहुत सुंदर तथा परी लोक जैसा था।

नीचे देखने पर लगता था, जैसे पृथ्वी ने हरियाली की चादर ओड़ रखी हुई है। इतना अनुपम दृश्य मैंने पहले कभी नहीं देखा था। अमेरिका जाने की खुशी पीछे छूट गई थी। यह खुशी मुझे पहले कभी नहीं मिली थी। मैं इसमें ही रम गया था। 
 

 

  • 4
YOU HAVE TO WRITE THE ESSAY YOURSELF,BECAUSE THE TOPIC IS ​'MY' FOREIGN TRIP BY FLIGHT
  • 0
What are you looking for?