NCERT Solutions for Class 11 Humanities Hindi Chapter 7 मन्नू भंडारी are provided here with simple step-by-step explanations. These solutions for मन्नू भंडारी are extremely popular among class 11 Humanities students for Hindi मन्नू भंडारी Solutions come handy for quickly completing your homework and preparing for exams. All questions and answers from the NCERT Book of class 11 Humanities Hindi Chapter 7 are provided here for you for free. You will also love the ad-free experience on Meritnation’s NCERT Solutions. All NCERT Solutions for class 11 Humanities Hindi are prepared by experts and are 100% accurate.

Page No 97:

Question 1:

रजनी ने अमित के मुद्दे को गंभीरता से लिया क्योंकि
क. वह अमित से बहुत स्नेह करती थी।
ख. अनित उसकी मित्र लीला का बेटा था।
ग. वह अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने का सामर्थ्य रखती थी।
घ. उसे अखबार की सुर्खियों में आने का शौक था।

Answer:

ग. वह अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने का सामर्थ्य रखती थी।

Page No 97:

Question 2:

जब किसी का बच्चा कमज़ोर होता है, तभी उसके माँ-बाप ट्यूशन लगवाते हैं। अगर लगे कि कोई टीचर लूट रहा है, तो उस टीचर से न ले ट्यूशन, किसी और के पास चले जाएँ......यह कोई मजबूरी तो है नहीं- प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताएँ कि यह संवाद आपको किस सीमा तक सही या गलत लगता है तर्क दीजिए।

Answer:

रजनी अमित की समस्या लेकर एजूकेशन के डायरेक्टर के पास जाती है। वह मास्टर द्वारा की जा रही जबरदस्ती का मुद्दा उनके सामने रखती है। डायरेक्टर को यह मुद्दा आवश्यक नहीं लगता। डायरेक्टर रजनी को इस प्रकार की बात कहता है। हमें उसका यह संवाद बिलकुल अच्छा नहीं लगता है। बच्चों को विद्यालय में इसलिए भेजा जाता है कि वह विषय को जाने, उसके बारे में सीखें यदि कोई समस्या आए, तो अध्यापक उनकी मदद करें। यह क्या बात हुई कि मदद करने के स्थान पर अध्यापक उन्हें ट्यूशन पढ़ने पर ज़ोर डाले। एक विद्यालय में अध्यापक बच्चों की मदद करने के लिए रखे जाते हैं। किसी बच्चे को ट्यूशन की आवश्यकता है, तो इसका अर्थ यह हुआ कि अध्यापक सही नहीं है। उसे बदल देना चाहिए। 
डायरेक्टर का जवाब शर्मसार कर देता है। वह समस्या को हल करने के स्थान पर ऐसा जवाब देता है, जो एक एजूकेशन डायरेक्टर को शोभा नहीं देता है। 
 

Page No 97:

Question 3:

तो एक और आंदोलन का मसला मिल गया। फुसफुसाकर बोली गई यह बात –
क. किसने किस प्रसंग में कही?
ख. इससे कहने वाले की किस मानसिकता का पता चलता है।

Answer:

क. यह बात रजनी के पति ने फुसफुसाकर बोली थी। रजनी चाहती थी कि सभी अध्यापक एक होकर अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करें।
ख. इससे कहने वाले की मानसिकता का पता चलता है कि वह स्त्री द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के प्रति उत्साहित नहीं है।

Page No 97:

Question 4:

'रजनी' धारावाहिक की इस कड़ी की मुख्य समस्या क्या है? क्या होता अगर-
(क) अमित का पर्चा सचमुच खराब होता।
(ख) संपादक रजनी का साथ न देता।

Answer:

'रजनी' धारावाहिक की इस कड़ी की मुख्य समस्या स्कूलों तथा अध्यापकों द्वारा शिक्षा को व्यापार बना देना है। जहाँ बच्चों पर दबाव डाला जाता है कि वे अपने अध्यापक से ही ट्यूशन पढ़ें।
(क) अमित का पर्चा सचमुच खराब होता, तो रजनी की किरकिरी हो जाती। उसे सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ता।
(ख) संपादक रचनी का साथ न देता, तो इस समस्या का समाधान नहीं निकल पाता।

Page No 97:

Question 1:

गलती करने वाला तो है ही गुनहगार, पर उसे बर्दाश्त करने वाला भी कम गुनहगार नहीं होता- इस संवाद के संदर्भ में आप सबसे ज्यादा किसे और क्यों गुनहगार मानते हैं?

Answer:

इस संवाद के संदर्भ में हम बर्दाश्त करने वाले को अधिक गुनहगार मानते हैं। जो गलती  न करने पर भी किसी दबाव के कारण गुनाह को बर्दाश्त करता है, वह अधिक गुनहगार होता है। वह गुनहगार की गलती को दबाता है और उसकी हिम्मत को और बढ़ाता है। इस तरह गुनहगार गलती पर गलती करता चला जाता है। वह जानता है कि उसकी गलती पर कोई आवाज़ नहीं उठाएगा। एक की चुप्पी हज़ारों की जान पर बन आती है। अतः बर्दाश्त करने वाला अधिक गुनहगार होता है।

Page No 97:

Question 2:

स्त्री के चरित्र की बनी बनाई धारणा से रजनी का चेहरा किन मायनों से अलग है?

Answer:

हमारे यहाँ स्त्रियाँ किसी के प्रति आवाज़ नहीं उठाती हैं। वह अन्याय को चुपचाप सहती है और उसमें विरोध करने का साहस नहीं होता है। रजनी इस धारण से बिलकुल अलग है। वह अन्याय के प्रति आवाज़ भी उठाती है और विरोध के लिए खड़ी भी हो जाती है। वह डरपोक नहीं है। अपनी क्षमताओं को पहचानती है और उनका उपयोग भी करना जानती है। वह समस्या को ज्यों का त्यों रखने के विरूद्ध है। समस्या पर विचार करती है और उसे जड़ तक हल करने के लिए तैयार रहती है। इसके लिए वह पुरुष के कंधे का सहारा नहीं लेती है। उसे पता है कि उसे क्या करना है।

Page No 97:

Question 3:

पाठ के अंत में मींटिग के स्थान का विवरण कोष्ठक में दिया गया है। यदि इसी दृश्य को फिल्माया जाए तो आप कौन-कौन से निर्देश देंगे?

Answer:

हम इस प्रकार के निर्देश देंगे-
(क) एक स्टेज बनाया जाएगा। उस पर कुछ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी तथा एक माइक लगा होगा, जिसके माध्यम से अन्य लोगों से संपर्क स्थापित किया जाएगा।
(ख) एक पोस्टर बनाएँगे और उसमें मींटिग के विषय पर लिखा जाएगा। उसे स्टैज पर लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त मींटिग वाले स्थान पर भी उसे जगह-जगह लगाया जाएगा।
(ग) दर्शकों के लिए लोगों को बुलाया जाएगा।

Page No 97:

Question 4:

इस पटकथा में दृश्य-संख्या का उल्लेख नहीं है। मगर गिनती करें तो सात दृश्य हैं। आप किस आधार पर इन दृश्यों को अलग करेंगे?

Answer:

पाठ में दृश्य संख्या का उल्लेख नहीं किया गया है। मगर उसे सरलतापूर्वक दृश्यों में बाँटा जा सकता है। हम निम्नलिखित आधार पर दृश्यों को अलग करेंगे-
(क) पहला दृश्य- रजनी की सहेली का घर (यहाँ पर रजनी की अमित से बात हुई थी।)
(ख) दूसरा दृश्य- अमित के स्कूल का दृश्य (यहाँ पर रजनी की हेडमास्टर से बात हुई थी।)
(ग) तीसरा दृश्य- शिक्षा विभाग का दृश्य (यहाँ पर रजनी की निदेशक से बात हुई थी।)
(घ) चौथा दृश्य- रजनी के घर का दृश्य (यहाँ पर रजनी की पति से बात हुई थी।)
(ङ) पांचवा दृश्य- संपादक के कार्यालय का दृश्य (यहाँ पर रजनी की संपादक से बात हुई थी।)
(च) छठा दृश्य- मींटिग का दृश्य (यहाँ पर रजनी की अभिभावकों तथा अध्यापकों से बात हुई थी।)
(छ) सातवां दृश्य- रजनी के घर का दृश्य (यहाँ पर रजनी की अपने पति से बात हुई थी।)



Page No 98:

Question 1:

निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित अंश में जो अर्थ निहित हैं, उन्हें स्पष्ट करते हुए लिखिए-
(i) वरना तुम तो मुझे काट ही देतीं।
(ii) अमित जब तक तुम्हारे भोग नहीं लगा लेता, हम लोग खा थोड़े ही सकते हैं।
(iii) बस-बस, मैं समझ गया।

Answer:

(i) 'काट ही देतीं' का अर्थ हैः खर्चा करवा देतीं।
(ii) 'भोग नहीं लगा' का अर्थ हैः खिला या चखा नहीं देता और थोड़े ही का अर्थ हैः नहीं।
(iii) 'बस-बस' का अर्थ हैः अब नहीं।

Page No 98:

Question 1:

कोई रिसर्च प्रोजेक्ट है क्या? व्हेरी इंटरेस्टिंग सब्जेक्ट।
ऊपर दिए गए संवाद मे दो पंक्तियाँ हैं, पहली पंक्ति में रेखांकित अंश हिन्दी से अलग अंग्रेज़ी भाषा का है जबकि शेष हिन्दी भाषा का है। दूसरा वाक्य पूरी तरह अंग्रेज़ी में है। हम बोलते समय कई बार एक ही वाक्य में दो भाषाओं (कोड) का इस्तेमाल करते हैं। यह कोड मिक्सिंग कहलाता है। जबकि एक भाषा में बोलते-बोलते दूसरी भाषा का इस्तेमाल करना कोड स्विचिंग कहलाता है। पाठ में से कोड मिक्सिंग और कोड स्विचिंग के तीन-तीन उदाहरण चुनिए और हिंदी भाषा में रूपांतरण करके लिखिए।

Answer:

कोर्ड मिक्सिंग के उदाहरण इस प्रकार हैं-
(क) नाइंटी-फाइव तो तेरे पक्के हैं।
(ख) नाइंटी सिक्स नंबर आए थे।
(ग) इयरली एक्जाम्स की, कल ही जिसका रिज़ल्ट निकला है।
(घ) जिन प्राइवेट स्कूलों को आप रिकगनाइज़ कर लेते हैं उन्हें बोर्ड शायद 90% ग्रांट देता है।

कोर्ड कोड स्विचिंग के उदाहरण इस प्रकार हैं-
(क) कांग्रेचुलेशंस अमित।
(ख) व्हॉट डू यू मीन?
(ग) आई मान व्हॉट आई से।
(घ) व्हेरी इंटरेस्टिंग सब्जेक्ट।

Page No 98:

Question 1:

आपने दूरदर्शन या सिनेमा हॉल में अनेक चलचित्र देखें होंगे। पर्दे पर चीज़ें जिस सिलसिलेवार ढंग से चलती हैं उसमें पटकथा का विशेष योगदान होता है। पटकथा कई महत्वपूर्ण संकेत देती है, जैसे-

Answer:

पटकथा हमें ये महत्वपूर्ण संकेत देती हैं-
(क) कहानी के बारे बताना।
(ख) पात्रों के संवाद।
(ग) कहानी में व्याप्त उद्देश्य।
(घ) कहानी से संबंधित दृश्य।

Page No 98:

Question 2:

इस पुस्तक के अपने पसंदीदा पाठ के किसी अंश को पटकथा में रूपातंरित कीजिए।

Answer:

विद्यार्थी इसे स्वयं करें।



View NCERT Solutions for all chapters of Class 14