150 WORD ESSAYS ON MERE SAPNO KI BHARAT..

PLS GIVE THE ANSWER SOON

TMRW IS MY EXAM!!!!!

नमस्कार मित्र, 

हर व्यक्ति की पहचान सर्वप्रथम उसके देश से होती है। देश उसकी आन,बान और शान होता है। मेरा देश मेरे लिए बहुत महत्व रखता है। मेरे देश में हर वह विशेषताएँ हैं, जिसके कारण मुझे एक भारतीय होने पर गौरव का अनुभव होता है। परंतु कहीं-कहीं मुझे देश के हालत देखकर दुख भी होता है। मेरे देश में सांप्रदायिकता, गरीबी, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसका परिणाम यह है कि मेरा देश अंदुरूनी रूप से कमज़ोर हो रहा है। मेरे सपनों के भारत की तस्वीर ऐसे नहीं है। मेरे सपनों के देश भारत में दुख और गरीबी का कोई स्थान नहीं है। भ्रष्टाचार की बीमारी और सांप्रदायिकता का मेरे भारत में कोई स्थान नहीं है। हर नागरिक के मन में सबके लिए प्रेम और आदर होगा। सब देश के विकास को सर्वोपरि मानेंगें। एक दूसरे की सहायता को धर्म और देश की सुरक्षा को अपना कर्तव्य समझेंगे।जानता हूँ इसके लिए मुझे भी कुछ प्रयास करना पड़ेगा परन्तु मैं अपने सपनों के भारत के विकास, एकता, अखण्डता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूँगा। तभी तो मैं अपने सपनों के भारत को साकार रूप दे पाऊँगा।

  • 16
What are you looking for?