An essay needed in hindi about paani ka mahatw or importance of water.
इस विषय में निबंध लिखना बहुत ही सरल है। आप भली-भांति से जानते हैं कि पानी का कहाँ-कहाँ उपयोग होता है। इसके बिना हमारा जीवन व्यर्थ है। इसलिए इस विषय पर निबंध लिखते समय आपको कठिनाइ नहीं आएगी। आपको कुछ बिन्दु दे रहे हैं। इस आधार पर स्वयं निबंध लिखिए-
१. भूमिका में पानी पर कुछ पंक्तियाँ लिखिए कि पानी मानव जीवन के लिए आवश्यक तत्व क्यों है। इस तत्व का हमारे जीवन में क्या महत्व है।
२. विषय विस्तार में लिखिए- पानी का कहाँ-कहाँ उपयोग होता है। जैसे-भोजन बनाने में, कपड़े धोने में (घर के दैनिक कार्यों में), खेतों में सिचाईँ के लिए, बिजली बनाने के लिए इत्यादि। इन सब पर विस्तारपूर्वक लिखिए।
३. उपसंहार पर आप सारे निबंध का निचोड़ लिखिए।