AN ESSAY ON INTERNET - VARDAN YA ABHISHAP IN HINDI ONLY?????

मित्र इंटरनेट की दुनिया सबसे निराली और सबसे प्यारी दुनिया है। आप एक यंत्र के माध्यम से इस दुनिया में प्रवेश कर सकते हैं। यहाँ पर हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध हैं। आपको चिकित्सा, भौगोलिक, विज्ञान, औद्योगिक, साहित्य इत्यादि से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तुरंत उपलबध हो जाएगी। किसी समस्या का समाधान चाहिए कुछ देर में मिल जाएगा। इंटरनेट ने संसार को एक बॉक्स में कैद कर लिया है। आप यदि इतना सामर्थ्य नहीं रखते हो कि कहीं दूसरे देशों में भ्रमण के लिए जा सको, तो इंटरनेट इस विषय में भी आपकी सहायता कर सकता है। आप कुछ देर में उस देश से संबंधित हर स्थान के विषय में सटीक जानकारी इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हो। आज इंटरनेट ने दुनिया को जोड़ने का कार्य किया है। लोग मेल के माध्यम से अपने राज्य, देश से, अन्य राज्य या देश में स्थित कार्यालय से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। इससे आने-जाने में समय नष्ट नहीं होता और कार्य सुचारू रूप से चलता रहता है। अपने दूर बैठे संबंधियों से मिनटों में संपर्क स्थापित किया जा सकता है। साथ ही उन्हें वेब कैमरे की सहायता से देखा भी जा सकता है। इंटरनेट की दुनिया में अब शॉपिंग की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। आप घर बैठे कुछ भी मँगवा सकते हैं। बैंको, बिल, सूचना संबंधी आवश्यकताओं के लिए लोगों को लंबी कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं रही है। सब कंप्यूटर तथा इंटरनेट के माध्यम से किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त लोग इसका दुरूपयोग कर रहे हैं; जैसे-
(क) कई असमाजिक तत्वों द्वारा इंटनेट का दुरूपयोग किया जा रहा है।
(ख) कुछ लोग वायरस के द्वारा महत्वपूर्ण वेब-साईटों को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करते हैं या फिर कंप्यूटर को हेक करके महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त करते हैं। यह किसी देश की अर्थव्यवस्था और उसकी सुरक्षा के लिए घातक सिद्ध हो सकती है।
(ग) इंटरनेट में बढ़ रहे इस तरह के आपराधिक मामलों को रोकने के लिए विभिन्न देशों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। साइबर क्राइम के अंदर इस तरह के अपराधों को देखा जाता है।

  • 17
What are you looking for?