can any one give me an essay about paani ki kahani in hindi??

It should contain some points from vasanth text of class VIII

मित्र हम आपको इस विषय पर कुछ जानकारी दे रहे हैं। इसे स्वयं विस्तारपूर्वक लिखो-

बहुत समय पहले सूर्यमंडल में दो गैसें हाइड्रोजन व ऑक्सीजन लपटों के रूपों में थी। सूर्यमंडल अपने निश्चित मार्ग पर परिक्रमा कर रहा था। उस समय हमारे ब्रह्मांड में उथल-पुथल मच रही थी। अनेक ग्रहों व उपग्रहों का निर्माण हो रहा था। एक दिन अचानक दूर एक जलता हुआ प्रकाश-पिंड दिखाई दिया। वह पिंड तेजी से सूर्य की ओर बढ़ रहा था। यह सूर्य से लाखों गुना बड़ा था। वह सूर्य के नजदीक से होता हुआ गुजरा जिसके भीषण आकर्षण के कारण सूर्य का एक भाग टूटकर उसके पीछे चला। सूर्य से टूटा हुआ भाग इतना भारी खिंचाव सँभाल नहीं सका और अनेकों टुकडों में टूट गया। उन्हीं में से एक टुकड़े से पृथ्वी बनी। हमारी पृथ्वी आरंभ में एक आग का गोला थी। धीरे-धीरे यह ठण्डी होती रही। अरबों वर्ष पहले हाइड्रोजन व ऑक्सीजन में रासायनिक क्रिया होने के कारण पानी का जन्म हुआ। इसके बाद जैसे पानी ने पृथ्वी में जीवन की उत्पत्ति को प्राण दिए। पानी ठोस तथा तरल रूपों में पाया जाता है। इसका तरल रूप पूरी पृथ्वी को जीवनदान देते हैं। यह पेड़ से लेकर मनुष्य तक सबके लिए आवश्यक है। यदि पानी न हो तो किसी के भी जीवन की कल्पना करना असंभव नहीं है।

  • 6
What are you looking for?