can u explain me samas i cant understand

हमारे अन्य मित्र ने आपको अच्छा लिंक दिया है। आप इसकी सहायता ले सकते हैं। इसके साथ ही आप हिन्दी व्याकरण के भाग शब्द रचना में देखिए आपको वहाँ पर समास तथा उसके भेदों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी मिल जाएगी।

हम समास को सरल शब्दों में समझाने का प्रयास करते हैं-

समास वे शब्द होते हैं जो दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से बने होते हैं। वैसे समास शब्द अन्य शब्दों की ही भांति होते हैं परन्तु किसी कारण से इनका निर्माण होता है। देखिए कैसे- शिव भगवान ने सागर मंथन से निकले जहर को स्वयं पी लिया था। जहर के प्रभाव ने उनके कंठ को नीला कर दिया, जिससे उनका नाम 'नीलकंठ' पड़ा। यह नाम दो शब्दों के योग से बना है नीला (नीला रंग) + कंठ (गला) = नीलकंठ जिसका नीला कंठ है अर्थात् शिव। यह समास शब्द हुआ।

  • 1
What are you looking for?