I want a paragraph on any of these two topics..."mera parivar " or "sanyukt parivar ka mahatwa"..in hindi.(200-250words)....experts can you please help me with it fast..

मित्र मेरा परिवार आपके व्यक्तिगत जीवन पर आधारित है। आप अपने परिवार को ध्यान में रखकर इस विषय पर निबंध लिखिए। संयुक्त परिवार पर हम आपको लिखकर दे रहे हैं-

संयुक्त परिवार भारतीय संस्कृति में बहुत स्थान रखता है। सुंयक्त परिवार में एक नहीं बल्कि अनेक परिवार प्रेम से साथ-साथ रहते हैं। इसमें चाचा-चाची, ताऊ-ताई सभी मिल- जुलकर एक छत के नीचे वास करते हैं। यहाँ कोई अपना खास नहीं होता सभी अपने होते हैं। एक की बीमारी पर सारे घर वाले चिंतित होते हैं और सभी उनकी देखभाल करने को तत्पर। परन्तु आज के आधुनिक युग में संयुक्त परिवार दम तोड़ रहे हैं। लोग बस अपने परिवार को अपना समझते हैं और भाई-बहनों के परिवार की लिए अपनी ज़िम्मेदारी नहीं समझते। इस तरह संयुक्त परिवार आज बहुत कम दिखाई देते हैं। इनकी झलकियाँ बस फिल्मों के अंदर दिखाई देती है। असल जिंदगी में संयुक्त परिवार दम तोड़ रहे हैं। हम भूल जाते हैं कि संयुक्त परिवार में हमारे बच्चे एक अच्छी देखभाल पाते हैं। बड़ों का साया उन्हें जीवन की अच्छी समझ देता है। उसे संभालने के लिए कई हाथ एक साथ खड़े होते हैं। परन्तु नहीं हम इसकी विशेषताओं को अपने स्वार्थों के आगे नकार देते हैं।  

  • 4
What are you looking for?