I want an essay on Dahej pratha ek abhishap in hindi.Can anyone help me?
दहेज प्रथा पर आप इन बिन्दुओं के आधार पर निबंध लिख सकते हैं। वे इस प्रकार हैं-
१. भूमिका में- दहेज एक अभिशाप पर पाँच-सात पंक्तियों पर लिखिए।
२. विषय विस्तार में आप इस तरह लिखिए- दहेज प्रथा का जन्म कैसे हुआ? यह कैसे एक कुप्रथा में बदल गई? माता-पिता इस प्रथा से कैसे प्रभावित होते हैं? कन्या को कैसे इस प्रथा का शिकार होना पड़ता है? यह प्रथा कैसे अभिशाप बन रही है? कन्याओं के जीवन पर इसका क्या बुरा प्रभाव पड़ रहा है? समाज में यह प्रथा कैसे कितने घरों को उजाड़ चुकी है? इस प्रथा से उभरने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए? सरकार की इसमें क्या भूमिका होनी चाहिए? युवाओं का इस प्रथा को हटाने में क्या योगदान होना चाहिए?
३. उपसंहार में कुछ पंक्तियों में पूरे निबंध का निचोड़ लिखिए।