manav jeevan par pashu pakshiyoo ka prabhav unki upayogeta janvaro par hone wala aatyachar
Hi!
मनुष्य के जीवन में पशु-पक्षियों का सदैव से विशेष प्रभाव रहा है। उसके जीवन में चाहे स्वयं की ज़रुरतों के लिए उन पर निर्भर रहने की हो या फिर एक वफ़ादार साथी की हो, वे मनुष्यों के साथ आरंभकाल से ही रहे हैं। पशु-पक्षी मनुष्य के लिए निम्नलिखित रूप से उपयोगी हैं-
1. खाद्य के रूप में
2. परिधान के लिए चमड़े के रुप में।
3. संदेशवाहक के रूप में।
4. दूध के लिए।
5. मंनोरजन के साधन के रूप में।
6. बोझा ढ़ोने के लिए।
7. कहीं दूर जाने के लिए साधन के रूप में ।
8. फिर ऊन प्राप्त करने के लिए।
इनका मांस खाने व चमड़ा प्राप्त करने के लिए इनकी हत्या की जाती है। रोज़ ही हज़ारों पशु-पक्षियों रो इस अत्याचार का शिकार होना पड़ता है। मंनोरजन करने के लिए इन्हें पकड़ा जाता है व पिंजरों में कैद कर उन्हें करतब सिखाने के लिए विभिन्न तरह की यातनाएं दी जाती है। उन पर अतिरिक्त समान का बोझ डाला जाता है। दूर जाने के लिए इनका प्रयोग किया जाता है व उनको मारा जाता है। ऊन प्राप्त करने के लिए उनको तंग किया जाता है। इस तरह मनुष्य इन पर विभिन्न तरह के अत्याचार आरंभ से करता आया है।
आशा करती हूँ कि आपको प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
ढेरों शुभकामनाएँ!