nibandh on :

1) Bharat Nirman mein yuwa shakti ka yogdan

2) Mobile phone - hani ya laabh

 

Plz reply soon.................

निबंध लिखकर हम नहीं दे सकते हैं। हम आपको इन विषयों पर कुछ पंक्तियाँ दे रहे हैं बाकी आप स्वयं विस्तारपूर्वक लिखिए-

 

१. युवा पीढ़ी हमारे देश का आने वाला भविष्य है। युवा पीढ़ी के कंधों पर ही देश की आधार शीला टिकी हुई है। यह पीढ़ी यदि आलसी और अकर्मठ है, तो देश का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। प्रश्न उठता है कि युवा पीढ़ी के क्या कर्तव्य होते हैं? देश की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी और देश की प्रगति इनका मुख्य उद्देश्य है। आज की युवा पीढ़ी मौज-मस्ती से भरा जीवन चाहती है। नौकरी भी वह इसी तरह की चाहती है, जिससे उनके इस प्रकार के जीवन में विराम न लगे। देर रात तक पार्टियों में जाना और देर सुबह तक सोना उनका दैनिक जीवन है। नौकरी पर वह कार्य तो करते हैं, परन्तु वह सिर्फ अपने उद्देश्य पूर्ति हेतु होती है। उनके इस जीवन में परिवार और देश का कोई स्थान नहीं है। इनकी तरफ से उनकी जिम्मेदारी गौण है। युवाओँ का यह रवैया उचित नहीं है। अपने स्वार्थ से वशीभूत होकर यह देश के प्रति आँखें नहीं मूँद सकते हैं। यदि यही अपने कर्त्तव्यों से विमुख हो जाएँगे, तो यह स्वयं के भविष्य को भी उज्जवल नहीं कर सकते हैं। माता-पिता की सेवा और उनके पालन-पोषण का भार भी इन्हीं पर होता है, परन्तु देश के प्रति कर्त्तव्य इससे भी महत्वपूर्ण होते हैं। इन्हें चाहिए कि स्वयं से आलसपन को दूर करे तथा कर्मठता से जीवन पथ पर बढ़ें और अपने परिवार के साथ देश को भी प्रगति के पथ पर ले जाएँ।

२. मोबाइल फोन विज्ञान की सबसे बड़ी देन है मनुष्य को। वह आरंभ से ही अपने दूर बैठे परिवार व मित्रों को सन्देश भेजता था। उसके पास संदेश भेजने के प्रर्याप्त साधन न थे। वह पक्षियों के माध्यम से अपना संदेश भेजा करता था परन्तु वह संदेश उसके परिवारजन या मित्रों तक पहुँचता था या नहीं इस बात पर उसे सदैव सन्देह रहता था। आज मोबाइल के रूप में जो क्रान्ति आई है, वह इन्हीं खोजों का परिणाम है। पहले वह पत्र व तार के माध्यम से सन्देश भेजता था परन्तु मोबाइल का आविष्कार होने से वह कभी भी व कहीं से भी सुविधापूर्वक अपने सगे-सम्बन्धियों से बात कर सकता है। विज्ञान के कारण आज यह मात्र बात करने का उपकरण नहीं है अपितु उसके अंदर और तकनीकी बदलाव कर इसे इतना आधुनिक बना दिया गया है कि हम इसके माध्यम से विभिन्न अवसरों की फोटो व विडियो रिकाडिंग कर सकते हैं। जहाँ चाहे वहाँ रेडियो का मज़ा इस उपकरण के माध्यम से ले सकते हैं। मोबाइल के ज़रिये हम ई-मेल कर सकते हैं व अपने कार्यालय को इसके माध्यम से सुचारू रूप से चला सकते हैं। यदि कोई विपत्ति आन पड़े तो मोबाइल के माध्यम से तत्काल सहायता के लिए किसी को बुला सकते हैं। ये हर कदम पर हमारे लिए बहुपयोगी बन गया है। अत्यधिक सुविधा भी कभी असुविधा का कारण बन सकती है। मानव ने इसके अत्यधिक प्रयोग के कारण स्वयं के लिए अनेकों बीमारियों को न्यौता दिया है। इसके अत्यधिक प्रयोग से कान सम्बन्धी रोग होते हैं, मस्तिष्क पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। मोबाइल से उत्पन्न कंपन के कारण मनुष्य का एकांत समाप्त हो गया है। इसलिए हमें चाहिए कि हम इसका प्रयोग अपनी आवश्यकताओं के आधार पर करें न कि दिखावे के लिए।

  • 11
What are you looking for?