paragraph on parayavaran aur sharikaran 

मित्र हम आपको इस विषय पर आरंभ करके दे रहे हैं। इसे स्वयं विस्तारपूर्वक लिखने का प्रयास करें। इससे आपका अच्छा अभ्यास होगा और आपका लेखन कौशल बढ़ेगा।

भारत एक बहुत बड़ा भू-भाग वाला क्षेत्र हैं। असम, हिमाचल, गढ़वाल, कश्मीर, करेला इत्यादि क्षेत्र हैं, जहाँ हरियाली विद्यमान है। ये क्षेत्र पर्वतीय प्रदेशों में गिने जाते हैं। पंजाब तथा उत्तर भारत जैसे क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर खेती की जाती है। जिसके कारण यहाँ भी हरियाली देखी जा सकती है। राजस्थान जैसे इलाकों में हरियाली बहुत ही कम है। आज विकास के नाम पर हम इस हरियाली को अपने हाथों से समाप्त कर रहे हैं। जगह-जगह पर शहरीकरण हो रहा है। पेड़ों को काटकर शहर बसाए जा रहे हैं। इस प्रकार की स्थिति हरियाली को निगल रही है। पर्वत से लेकर समतल क्षेत्रों में पेड़ों को निगला जा रहा है। यदि ऐसा ही चलता रहा, तो हम अपने देश की हरियाली सपना बनकर रह जाएगी। इस दिशा में अब सरकार, स्वयंसेवी संस्थाएँ जागरूक हो रही हैं। परन्तु इनका कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। पेड़ों को जितनी तेज़ी से काटा जा रहा है, उतनी तेजी से उनको बचाने के प्रयास नहीं हो रहे हैं। हमें चाहिए कि मिलकर प्रयास करें और अपने देश की हरियाली को समाप्त होने से बचाएँ।

  • 0
What are you looking for?