Q. paragraph writing in hindi .

1.parishka hai ek musibat.

2.saksharta ek vardan

3.berozgari ek abhishaap

मित्र हम आपको एक विषय पर लिखकर दे रहे हैं बाकी दोनों विषयों पर आप इसी प्रकार लिखने का प्रयास करें। इस तरह से आपका लेखन कौशल सुधेरगा और विषय को समझने में आसानी भी होगी-

समाज तथा देश में बेकारी का बढ़ना। व्यक्तियों को उनकी क्षमता व योग्यता के अनुसार यदि कार्य नहीं मिल पाता , तो वेबेकार कहलाए जाते हैं। इसके व्यापक होने के पीछे जो कारण हैं , वे इस प्रकार हैं ; शिक्षा का अभाव , जनसंख्या में वृद्धि एवं औद्योगीकरण। शिक्षा का अभाव और जनसंख्या में वृद्धि दोनों में घनिष्ट संबंध है। जनसंख्या वृद्धि ने तो बेरोज़गारी की समस्या को विराट रूप दे डाला है। जितनी तेज़ी से जनसंख्या में वृद्धि हो रही है , उतनी तेज़ी से उद्योग धंधों व उत्पादन में वृद्धि नहीं हो पा रही है। भारत जैसे देश में शिक्षा का अभाव भी बेरोज़गारी को बढ़ा रहा है। आज भी भारत की अधिकतर जनसंख्या अशिक्षित है। अशिक्षा के कारण लोगों के विचार और जीवन का स्तर निम्न बना हुआ है। औद्योगीकरण ने भी बेरोज़गारी के स्तर को हमारे देश में बढ़ाया है। आज़ादी से पूर्व भारत में दस्तकारियों का कार्य पहले बहुत उन्नत और विकसित हुआ करता था। देश - विदेशों तक इनकी पूछ थी। परन्तु अंग्रेज़ों ने इन्हें समाप्त करवा दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि सारे घरेलू उद्योग समाप्त हो गए। इससे देश में बेरोज़गारी बढ़ गई।

  • -1
What are you looking for?