urgent reminder

an essay on sadachar in hindi

मित्र इस विषय पर हम आपको कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं, उसे आप स्वयं विस्तारपूर्वक लिखने का प्रयास करें-

सदाचार का अर्थ होता है: सद् (अच्छा) + आचार (आचरण या व्यवहार)। सदाचार की सभी धर्मों से मुक्त रूप से प्रशंसा की गई है। इसे मनुष्य के  लिए उपयुक्त माना गया है। उनके अनुसार मनुष्य के पास धन न हो परन्तु यदि वह सदाचार के गुण से युक्त है, तो उससे बड़ा धनी कोई नहीं है। सदाचार मनुष्य को विनम्र तथा विवेकी बनाता है। लोगों द्वारा उसका आदर किया जाता है। वह लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनता है। सदाचार के व्यवहार से मित्रों में बढ़ोतरी होती है और शत्रुओं की संख्या में कमी होती है। सदाचारी व्यक्ति किसी व्यक्ति विशेष पर प्रभाव नहीं छोड़ता अपितु हर उस व्यक्ति पर अपना प्रभाव छोड़ता है, जो उसके संपर्क में आता है। लोग उससे मित्रता करके स्वयं को धन्य मानते हैं। यह सदाचार की महिमा है कि वह मरने के बाद भी अमर हो जाता है। राम एक सदाचारी व्यक्ति थे। उन्होंने अपने सद व्यवहार से सबको अपना सेवक बना लिया था।  जो भी उनके पास आता वह उनसे प्रेम करने लगता था। यहाँ तक की रावण ने भी मरते समय उनकी मुक्त रूप से प्रशंसा की है। हमें चाहिए कि हम अपने जीवन में सदाचार को अपनाएँ और अपना तथा देश का कल्याण करें।

  • 4
What are you looking for?