what is the meaning of avyay? aur iske bhed kaun kaun se hain?
अव्यय वे शब्द हैं जिनमें कोई विकार या परिवर्तन नहीं आता, इसलिए इन्हें अविकारी शब्द भी कहते हैं। ये ऐसे शब्द होते हैं जिनके रुप में लिंग, वचन, कारक, काल, पुरुष आदि के कारण कोई परिवर्तन नहीं आता है। ये हमेशा अपने मूल रुप में रहते हैं।
अव्यय निम्नलिखित चार प्रकार के होते हैं - 1. क्रिया विशेषण, 2. सम्बन्धबोधक, 3. समुच्चयबोधक, 4. विस्मयादिबोधक