aaj ka paryavaran hame kahi suchne ke liye majboor kar raha hey.aniyantrit vruksho ki katayi ho rahi hey.prati din hamare vayumandal mey kafi matra mey vishily hava mil rahi hey.parinama: jan-jeevan prabhavit ho raha hey.chinta vyakt kate hu a desh ke naye paryavaran mantri ke naam say patr liki a.

पता ................
दिनाँक ...........

सेवा में,
पर्यावरण मंत्री,
पर्यावरण विभाग,
भारत सरकार,
नई दिल्ली।

विषय- पर्यावरण में विषैले तत्वों के बढ़ने से उत्पन्न समस्या को बताने हेतु पत्र।

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं दिल्ली का निवासी हूँ। पीछे कुछ सालों से दिल्ली के पर्यावरण में भयानक बदलाव हो रहा है। यह हाल दिल्ली का ही नहीं है बल्कि समूचे भारत का है। पेड़ की अंधाधूंध कटाई और वाहनों-फैक्टरियों से निकलने वाला धूँआ इसके लिए ज़िम्मेदार है। सरकार इस ओर से आँख मूंदे खड़ी है। यदि यही हाल रहा, तो भारत की स्थिति भी चीन के समान हो जाएगी।
आशा करता हूँ कि आप इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करेंगे और भारत के पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहायता करेंगे।

सधन्यवाद
आपका आभारी
राजेश पंत
 

  • 0
What are you looking for?