answer fast
प्रश्न- पाठ में बताया गया है कि वजीर अली अंग्रेजों से नफरत करता था। पाठ के आधार पर बताइए इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं?

मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

सआदत अली और आसिफउद्दौला दोनों भाई थे। आसिफउद्दौला की कोई संतान नहीं थी। सआदत अली ने सोचा कि अब मैं ही बादशाह बनूंगा। वजीर अली के पैदा होने पर सआदत अली के सारे सपने चकनाचूर हो गए। अंग्रेजों ने इसका फायदा उठाया और सआदत अली को अवध के तख्त पर बिठा दिया। अंग्रेजों ने इसके बदले में सआदत अली से खूब पैसे ले लिए। ईस्ट इंडिया कंपनी ने उसे शासन से वंचित कर उसके चाचा को उसके राज्य को सौंप दिया था। तब से वह अंग्रेजों का कट्टर विरोधी हो गया। वजीर अली इसलिए अंग्रेजों से बहुत नफरत करता था।  

  • -1
What are you looking for?