apne kshetr mein pedh-paudho ki aniyantrit katai ko rokne ke liye jiladhikari ko patr likhiye

सेवा में,

जिलाधिकारी जी,

जिला परिषद

बिजनौर।

विषय- पेड़ों की अनियंत्रित कटाई के लिए।

महोदय,

सविनय निवेदन यह है कि हमारे क्षेत्र में पेड़-पौधों की अनियंत्रित कटाई हो रही है। हमारे क्षेत्र में वैसे ही पेड़ों की कमी है। आस-पास के गाँवों में पेड़ों का नामों निशान भी नहीं है। हमारे प्रयासों से यहाँ पर कुछ पेड़ों को लगाया गया था, जो अभी तक बने हुए हैं। परन्तु उन्हें कुछ लोगों द्वारा काटा जा रहा है। गाँववासियों ने जब इसका विरोध किया तो  उन्हें धमकाया गया। साथ यह भी कहा गया कि यह सरकारी काम है। 

अतः आपसे निवेदन है कि इस विषय पर ध्यान दें और हमारे क्षेत्र के पेड़ पौधों की हो रही कटाई को तुरंत रूकवाएँ। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो हमारा क्षेत्र भी पेड़ों से विहिन हो जाएगा। हम सब आपकी कृपा के आभारी होगें।

सधन्यवाद,

भवदीय

राम कुमार

ग्राम पंचायत

  • 90
What are you looking for?