can meritnation provide an essay on today's busy life in hindi... urgent

हम आपको इस विषय पर कुछ पंक्तियाँ दे रहे हैं बाकी आप इसे स्वयं करने का प्रयास करें-

आज का समय भागमभाग वाला है। आज का मनुष्य इतना व्यस्त  है कि उसके पास सोने के लिए भी पर्याप्त समय नहीं होता। वह सुबह से लेकर आधी रात तक भागता रहता है। उसे सबसे आगे निकलना है। भीड़ में अलग दिखना है। सबसे शीर्ष पर पहुँचना है। ऐसी चाहते, उसे व्यस्त बना रही हैं। परिवार है परन्त उनके पास रहने के लिए समय नहीं। घर है परन्तु उसमें आराम से बैठने के लिए समय नहीं। विभिन्न तरह के स्वादिष्ट व्यंजन है परन्तु उसे खाने के लिए समय नहीं है। घर जाते हुए मार्ग में समय नष्ट नहीं करता है। बस में या गाड़ी में समाचार पढ़ते हुए व्यतीत करता है। अपनो के साथ खुलकर हँसा कब था यह भी उसे याद नहीं रहता। ऐसा जीवन धन, मान और यश तो देता परन्तु संतोष, आराम और ठहराव नहीं देता है। मानसिक तनाव और सौ तरह की बीमारियाँ उसे घेरे रहती हैं। हर समय स्वयं को अकेला पाता है।

  • 3
What are you looking for?