can u guys explain what is sambhandh vaachak sarvaram in english huh

please its confusing meritnation experts please make me understand

 मित्र क्षमा करना आपकी यह इच्छा हम पूरी नहीं कर सकते हैं। हमारा हमेशा यह प्रयास रहता है की हम अपने विद्यार्थिंयों को हिन्दी में आने वाली कठिनाइयों का हल दें परन्तु यदि हम ही आपको अंग्रेजी में लिखकर देने लग जाएंगें तो हिन्दी में आप कभी कुछ नहीं सीख पाओगे। आपकी सहायता के लिए हम आपको आपको इसके विषय में लिखकर दे रहे हैं। आशा करते हैं, आप इससे समझने का प्रयास करेगें।
संबंधवाचक सर्वनाम शब्द वाक्य में आने वाले संज्ञा और सर्वनाम शब्दों का संबंध बताने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। उदाहरण के लिए जिसकी लाठी, उसकी भैंस। इस वाक्य में लाठी और भैंस संज्ञा शब्द है। जिसकी और उसकी संबंधवाचक सर्वनाम शब्द हैं। ये लाठी और भैंस का संबंध आपस में जोड़ने के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं।

कुछ उदाहरण इस प्रकार है-

१. जहाँ चाह, वहाँ राह।

२. पेट जो न कराए, सो थोड़ा

३. जो परिश्रम का मूल्य जान गया, वह जीवन में सफलता पा गया।

४. यही वह वस्तु है, जो कुछ दिनों पहले खो गई थी।

 

  • 2
What are you looking for?