dear mam in this how we get to know which kriya is this....

जो शब्द कार्य के होने का बोध कराते हैं, वे क्रिया शब्द कहलाते हैं। उदाहरण के लिए मैं घर जा रहा हूँ।

इस वाक्य में आपको यह समझना होगा कि कौन-से शब्द क्या हैं। जैसे देखिए मैं सर्वनाम, घर संज्ञा शेष बचे जा रहा हूँ ये सभी क्रिया शब्द हैं।

साधारण शब्दों में कहा तो हमारे द्वारा किए जाने वाले सभी कार्य क्रिया कहलाते हैं; जैसे- खा, चल, आ, जा, रह, सो, बोल, हँस, बना, पका, चल, बैठ, बोल, रो, कह, लिख, रुक, है, था, सह, खड़ा, यह सब धातु रुप हैं। यदि आपको इनका ज्ञान है, तो आपको कभी क्रिया शब्दों को पहचानने में कठिनाई नहीं आएगी। आशा करती हूँ आपके प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।

  • -1
What are you looking for?