Deepavali par anuched likhiye

मित्र!
हम आपको दीवाली के विषय में लिख कर दे रहे हैं।  आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
 
भारत में दीवाली का त्योहार कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। यह त्योहार भारतीयों में आनंद तथा उत्साह भर देता है। इसकी तैयारियाँ बहुत पहले से ही आरंभ हो जाती है। इस त्योहार में लोग अपने घरों, कार्यालयों तथा दुकानों की साफ-सफाई करते हैं। उनमें रंग रोगन करवाते हैं। इस त्योहार में अपने मित्रों, संबंधियों तथा परिवारजनों को उपहार देने की परंपरा है। घरवाले नए कपड़े पहनते हैं। घर में मिठाइयाँ लाई जाती हैं। सबको बाँटी जाती हैं। इस त्योहार के दिन घर को दीपकों से सजाया जाता है। चारों तरफ प्रकाश ही प्रकाश होता है। लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर त्योहार आरंभ होता है। यह त्योहार अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। इसी दिन राजा राम अयोध्या वापिस आए थे। अतः आज भी भारत में इस पर्व को राम के आगमन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

  • 2
What are you looking for?