Doordarshan par Dikhaye Jane Wale Vigyapan ka bacho ka badhta Prabhav Visay pr Adhyapak aur Vidyarthi ke beech hue vartalap ko Sanvaad saili Mein likhiye

प्रिय मित्र!
हम आपके प्रश्न के लिए अपने विचार दे रहे हैं। आप इसकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं। 

अध्यापिका- बच्चों! आज हम एक विषय पर कक्षा में चर्चा करेंगे। विषय है- दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों का बच्चों पर प्रभाव। आप सब अपने विचार रखेंगे। तपन तुम कहो। इस विषय पर तुम्हारे क्या विचार हैं?

तपन- मेम! दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों का बच्चों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हमें पता नहीं होता है कि अमुक वस्तु कैसी है परन्तु जब विज्ञापन देख लेते हैं, तो खरीदने के लिए विवश हो जाते हैं।

अध्यापिका- बहुत अच्छे तपन! कोई और कुछ कहना चाहेगा। सुरेश तुम बताओ।

सुरेश- अध्यापिका महोदय! हम भी केवल विज्ञापन देख कर ही वस्तु खरीदते हैं। जितना अधिक विज्ञापन होगा, उतनी अधिक वस्तु की बिक्री होगी।

अध्यापिका – बच्चों! लेकिन यह गलत बात है। कोई भी वस्तु विज्ञापन देख कर नहीं लेनी चाहिए। हमें वस्तु को देख-परख कर खरीदना चाहिए।

  • 23
What are you looking for?