Essay on "Netik shiksha ki avshyakta'plzzz fast

मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं-
 
नैतिक शिक्षा आवश्यक है आज के समाज को देखते हुए यह बोलना उचित है कि नैतिक शिक्षा आवश्यक है। प्रत्येक विद्यालय में नैतिक शिक्षा एक विषय के रूप में पढ़ाई जानी चाहिए। एक समाज का विकास तभी होता है, जब उस समाज में रहने वाले मनुष्य का विकास हो। मनुष्य का सर्वांगीण विकास तब हो सकता है, जब भौतिक शिक्षा के साथ- साथ उसे नैतिक शिक्षा भी दी जाए। नैतिक शिक्षा से, मन और मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अपने मन को साफ़ रखना, बड़ों का आदर करना, लोकहित में कार्य करना, बड़ों द्वारा दिए गए संस्कारों को ग्रहण करना इत्यादि ही नैतिकता है । नैतिकता से त्याग, परोपकार, भाई चारा तथा वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांतों की भावना साकार होती है, जिसके लिए हमारा देश जाना जाता है।   

  • 1
What are you looking for?