essay on the following topics in hindi.

1pariksha kaksh'

2dordarshan par dikhaye gaye vigyapan

3milavat ka daur

4van mahotsav plz....ans its urgent

वन महोत्सव 1950 में मनाना आरंभ किया गया था। इसमें वनों को विशेष महत्व दिया जाता है और वहाँ पर बहुत से पेड़ लगाकर उन्हें पुनः जीवित करने का प्रयास किया जाता है। हमारे देश में पेड़ों को विशेष रूप से पूजा जाता है। माना जाता है कि पेड़ देवता के समान है, जो मनुष्य के जीवन में बहुत काम आते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में इन्हें विशेष स्थान दिया गया है। कुछ पेड़ों की टहनियाँ तथा पत्ते पूजा सामग्री में भी प्रयोग में लाए जाते हैं। इससे पता चलता है कि प्राचीन समय से ही लोग पेड़ों के महत्व को भली-भांति से समझते थे। अपने घरों, खेतों और वस्तुओं के निर्माण संबंधी आवश्यकताओं के लिए हम इनकी बलि चढ़ा रहे हैं। जितनी तेज़ी से हम इनकी कटाई कर रहे हैं, उतनी तेज़ी से ही हम अपनी जड़ें भी काट रहे हैं। वृक्षों के कटाव के कारण आज भयंकर स्थिति उत्पन्न हो गई है। वायुमण्डल में प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है। यह प्रदूषण मनुष्य के लिए हानिकारक हो गया है। इस प्रदूषण के कारण वायुमण्डल का तापमान लगातार बढ़ रहा है। ध्रूवों में स्थित बर्फ भी इसी कारण लगातार पिघल रही है। यह बर्फ जहाँ हमारी पीने की आवश्यकता को पूरा करती हैं। वहीं यदि यह पिघल जाए, तो समुद्र के स्तर को बढ़ा सकती है, जिससे प्रलय की स्थिति बन सकती है। वृक्ष की जड़ें गहराई तक जाकर मृदा को बाँधे रखती हैं, जिससे बरसात में मिट्टी बह नहीं पाती है। इन सब समस्याओं को देखते हुए वृक्षों की उपयोगिता पर हमारा ध्यान केंद्रित होता है। हमें चाहिए कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ और अपनी पृथ्वी को बचाएँ। इसी तरफ ध्याने देते हुए 1950 में इसे उत्सव के रूप में मनाना आरंभ किया गया। वन हमारे वातावरण के लिए बहुत आवश्यक हैं। ये वायु को शुद्ध करते हैं, मिट्टी को बाँध कर रखते हैं, मनुष्य की भोजन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। यदि यह समाप्त हो जाएंगे तो हमारे अस्तित्व भी संकट में आ जाएगा। वनों की उपयोगिता को देखते हुए वन महोत्सव के दिन इन्हें जीवित रखने का प्रयास किया जाता है। वन महोत्सव में सरकार भी अग्रणीय भूमिका निभाती है। वह पेड़ लगवाती है। पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करती है। इस दिन स्कूल तथा विभिन्न संस्थाएँ भी अपना सहयोग देती हैं। वे बच्चों तथा लोगों को पेड़ लगाने के लिए उत्साहित करते हैं।

  • 1
What are you looking for?