दीपक दिखाई देने पर अँधियारा कैसे मिट जाता है? साखी के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए ।
For 5 marks.....so pls give me a little long and a simple answer...

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
दीपक जब जलता है, तो वह प्रकाश करता है। एक अँधेरे कमरे में जब प्रकाश आता है, तो वहाँ का अंधकार मिट जाता है। अँधेरे के कारण कुछ दिखाई नहीं देता है मगर जब दीपक जलता है, तो जब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लग जाता है। यही कारण है कि कबीर जी ने दीपक का उदाहरण लिया है। दीपक उनकी बात को बहुत सुंदर रूप से प्रकट करता है। ज्ञान प्रकाश के समान है और अज्ञान अंधकार के समान है। जब जीवन में प्रकाश रूपी ज्ञान आता है, तो अज्ञान रूपी अँधकार समाप्त हो जाता है। व्यक्ति को सब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगता है। सत्य का स्वरूप स्पष्ट हो जाता है और वह सही-गलत को जान जाता है। 

  • 2
What are you looking for?