give ime a detailed information of odd and even formula in New Delhi in hindi.

limit (500 to 600 ) words

मित्र!
आपके प्रश्न का 500-600 अंकों में उत्तर नहीं दे सकते हैं। हम आपको एक अनुच्छेद लिखकर दे रहे हैं। इसे स्वयं विस्तारपूर्वक लिखिए। इससे आपका अभ्यास होगा।-

सम-विषम संख्या दिल्ली सरकार द्वारा अपनाया गया एक कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने का प्रयास किया था। यह प्रणाली विदेश में अपनाई गई थी। अतः दिल्ली सरकार ने इसे प्रयोग के तौर पर दिल्ली में लागू करने का प्रयास किया। आरंभ में इसके दिल्ली में सफल होने के पीछे अटकलें लगाई जा रही थी। अतः दिल्ली सरकार ने इसे 15-15 दिन के लिए दो बार लागू किया गया था। 
1 से 15 जनवरी, 2016 में लागू किया गया। इसके तहत एक दिन सम संख्या के वाहन चलाए गए और दूसरे दिन विषम संख्या के वाहन चलाए गए। इससे दिल्ली में चलने वाले वाहनों की संख्या में कमी की गई। इससे लाभ यह हुआ कि एक दिन में ही  वाहनों की संख्या आधी हो गई है और प्रदूषण कम हो गया। इससे चलने वाले अँधाधुंध वाहन कम हो गए। पहले सत्र में ही इसने सफलता के झंडे गाड़ दिए।
 
दूसरा सत्र 16 से 30 अप्रैल को लागू किया गया। तब भी इसने झंडे गाड़ दिए। गर्मी से लगने वाली आग से इसकी सफलता को नुकसान पहुँचा मगर इसे असफल नहीं कहा जा सकता है। दिल्ली के लोगों ने इसका दिल खोलकर स्वागत किया। यह एक अच्छा प्रयास है, प्रदूषण को कम करने का। ऐसा प्रयास सबको करना चाहिए। 

  • 1
What are you looking for?