Give some examples of sentences with "badi ki" in Hindi... Can I write " maine usse kaha tha ki (big ki) vah meri kitab lautade" (English translation; I told him to return my book) is the above sentence written in hindi correct?

प्रिय छात्र,
मित्र हिन्दी में कि और की का प्रयोग दो अलग-अलग स्थानों में होता है।

कि- यह दो वाक्यों को आपस में जोड़ने का कार्य करती है। इसे अव्यय कहा जाता है। यह समुच्चयबोधक अव्यय कहलाती है। कि का प्रयोग दो वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है। यह अव्यय कहलाता है।

उदाहरण के लिए- 
  1. राम कह रहा था कि उसके माता-पिता भी पार्टी में उसके साथ आएँगे। 
  2. राम ने कहा कि वह कल नहीं आएगा।
की- यह संज्ञा तथा सर्वनाम शब्द का संबंध वाक्य के अन्य शब्दों के साथ जोड़ती है। इसे कारक कहा जाता है। की का प्रयोग वाक्य में आए संज्ञा तथा सर्वनाम शब्दों का अन्य शब्दों से संबंधित स्थापित करना होता है। यह कारक चिह्न कहलाता है।
उदाहरण के लिए-  
  1. राम की बहन शीला आयी है। 
  2. राम की बहन आ रही है।  

सही वाक्य नीचे जैसा होना चाहिए।

मैंने उससे कहा था कि वह मेरी किताब लौटा दे ।

  • 2
What are you looking for?