तुम्हें कौन-सा त्योहार सबसे अच्छा लगता है और क्यों? इस दिन तुम्हारी दिनचर्या क्या होती है?

मित्र!
आपके प्रश्न के उत्तर में हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

मुझे सबसे अच्छा दीपावली का त्यौहार लगता है। दीपावली के दिन सभी लोग खूब सारे दीपक और रौशनी करते हैं। बच्चे और बड़े सभी पटाखे जलाते हैं। मुझे पटाखे जलाने बहुत अच्छे लगते हैं। इस दिन घर में सुबह से पकवान बनने शुरू हो जाते हैं। दीपावली के दिन मैं सुबह-सुबह उठ कर नहा लेता हूँ। फिर नाश्ते में अच्छी-अच्छी चीजें खाने को मिलती हैं। दोपहर में घर को सजाने का काम शुरू होता है। मैं दीपक सजाने में मदद करता हूँ। शाम को घर में पूजा होती है। फिर मैं पटाखे जलाता हूँ। 

  • 0
tum
  • -1
What are you looking for?