सर्वनाम के विभिन्न भेद उदाहरण सहित लिखकर बताईए
मित्र!
आपके प्रश्न के उत्तर में हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।
1. पुरुषवाचक सर्वनाम- अपने, सामने वाले के लिए या किसी और के लिए प्रयोग किये जाते हैं जैसे - उसका नाम क्या है?
2. निजवाचक सर्वनाम- अपने लिए प्रयोग किया जाता है जैसे - तुम खुद कर लो
3. निश्चयवाचक सर्वनाम- किसी के बारे में ठीक से पता हो जैसे - यह पेन है
4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम- ठीक से पता न हो जैसे - दरवाजे पर कोई तो है
5. प्रश्नवाचक सर्वनाम- पूछने के लिए प्रयोग किया गया हो जैसे - आपको कुछ चाहिए?
6. सम्बन्धवाचक सर्वनाम- शब्दों का आपस में सम्बन्ध पता चलता हो जैसे- जैसा करोगे वैसा भरोगे