कविता में मेघ को ' पाहुन ' के रूप में चित्रित किया गया है। हमारे यहाँ अतिथि ( दामाद ) कोविशेष महत्व प्राप्त है , लेकिन आज इस परंपरा में परिवर्तन आया है। आपको इसके क्याकारण नज़र आते हैं , लिखिए।

हमारी संस्कृति में अतिथि को देव तुल्य माना जाता रहा है - 'अतिथि देवो भव:'। परन्तु आज के समाज में इस विषय को लेकर बहुत परिवर्तन आए हैं। इसका प्रमुख कारण भारत में पाश्चात्य संस्कृति का आगमन है। पाश्चात्य संस्कृति का अनुकरण करते-करते आज का मनुष्य इतना आत्मकेन्द्रित होता जा रहा है कि उसके पास दूसरों के लिए समय का अभाव हो गया है। इसी कारण आज संयुक्त परिवार की संख्या धीरे-धीरे घटती जा रही है। ऐसी अवस्था में अतिथि का सत्कार करने की परम्परा प्राय: लुप्त होती जा रही है।

  • 0
What are you looking for?