आपके विद्यालय में एक मेले का आयोजन किया गया | संक्षेप में बताइए कि उस मेले के आयोजन का क्या उद्देश्य था ? आपने और आपके मित्रों ने उसमें क्या सहयोग दिया ? उस मेले में किन्ना और कैसे मंडप मगे थे और उस मेले का की परिणाम रहा ?
 

मित्र
आपका उत्तर इस प्रकार है।

पिछले सप्ताह मेरे विद्यालय में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया था। वहाँ हमने बहुत-सी पुस्तकें खरीदीं। यह बड़ा ही मज़ेदार मेला था। यहाँ पर देश-विदेश की विभिन्न पुस्तकें उपलब्ध थीं। पुस्तक मेले का आयोजन, विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए किया गया था। विज्ञान संबंधी पुस्तकें मेरी प्रिय रहीं। यहाँ हर विषय पर तथा हर मूल्य पर पुस्तकें उपलब्ध थीं। मैंने अन्य देशों से संबंधित साहित्य पर भी पुस्तकें देखीं।
पुस्तकों की यह दुनिया अद्भुत दुनिया थी।  मैंने और मेरे सभी मित्रों ने इसका आनंद उठाया और बहुत सारी पुस्तकें खरीदीं। इस मेले में  अलग-अलग विषयों की पुस्तकों के लिए अलग-अलग मंडप  लगे थे। माताजी तथा पिताजी ने भी अपने लिए पुस्तकें खरीदीं।

 

  • 1
What are you looking for?