आपका प्रिय मौसम कौंन सा है? इस मौसम का भरपूर आनंद उठाने के लिए आप क्या सावधानियॉ बरतते हैं 
 

प्रिय मित्र!
ऐसे प्रश्न स्व-रचनात्मक कौशल के अंतर्गत आते हैं, इन्हें स्वयं से करने की चेष्टा करनी चाहिए। आपकी सुविधा के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं, जिनके माध्यम से आप अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं-

मेरा प्रिय मौसम वर्षा ऋतु है। क्योंकि वर्षा ऋतु में जब पहली बार बारिश की बूंदे धरती पर पड़ती है तब उसकी सौंधी खुश्बू मन में आनंद का भाव उत्पन्न कर देती है। वर्षा ऋतु के आने से चारों ओर हरियाली छा जाती है। यह हमारे मन को आनंद से भर देता है, इसलिए मुझे यह मौसम पसंद है।
हम इसका भरपूर आनंद उठाने के लिए घर के चारों ओर पानी जमा नही होने देते हैं। हमेशा साथ में छाता रखते हैं। बारिश के पानी में नहाने की कोशिश नहीं करते हैं। कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करते हैं। मच्छरदानी का प्रयोग करते हैं।
सादर।

  • 0
Mera priya mausam sardi ka hai isme ham uni kapde pahante hai
Regards
  • 0
What are you looking for?